यूपी में भारी बारिश से तबाही, 15 की मौत, 2 दिन स्कूल-कॉलेज बंद रखने का आदेश

यूपी में भारी बारिश को देखते हुए राज्य सरकार ने दो दिन यानी की 17 और 18 सितंबर को प्रदेश के सभी स्कूल-कॉलेज को बंद रखने का ऐलान कर दिया है. सीएमओ की तरफ से ये जानकारी दी गई है. लगातार हो रही बारिश को देखते हुए प्रदेश सरकार ने ये फैसला लिया है.

Advertisement
यूपी में दो दिन स्कूल-कॉलेज बंद रखने का आदेश यूपी में दो दिन स्कूल-कॉलेज बंद रखने का आदेश

समर्थ श्रीवास्तव

  • लखनऊ,
  • 16 सितंबर 2021,
  • अपडेटेड 8:43 AM IST
  • बारिश का कहर, यूपी में दो दिन स्कूल बंद
  • कई जिलों में 100 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश
  • बीजेपी का किसान सम्मेलन कैंसिल

यूपी में भारी बारिश को देखते हुए राज्य सरकार ने दो दिन यानी की 17 और 18 सितंबर को प्रदेश के सभी स्कूल-कॉलेज को बंद रखने का ऐलान कर दिया है. सीएमओ की तरफ से ये जानकारी दी गई है. लगातार हो रही बारिश को देखते हुए प्रदेश सरकार ने ये फैसला लिया है.

बारिश का कहर, यूपी में दो दिन स्कूल बंद

Advertisement

गुरुवार सुबह से ही यूपी के कई जिलों में भारी बारिश का दौर देखने को मिल रहा था. कुछ जिले तो ऐसे भी रहे जहां पर 100 मिलीमीटर से भी ज्यादा बारिश दर्ज की गई. इसमें रायबरेली, लखनऊ, सुल्तानपुर,अयोध्या शामिल हैं. वहीं कई दूसरे जिलों में भी भारी बारिश ने सड़कों पर ऐसा जलभराव कर दिया कि रास्ते बंद पड़े हैं और लोगों को अपने घर से बाहर निकलना भी मुश्किल साबित हो रहा है.

राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में लगातार हो रही बारिश के चलते एक तरफ जहां आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. वहीं दूसरी तरफ प्रदेश के अलग-अलग जिलों में 15 लोगों की मौत हो गई है. लगातार हो रही बारिश की वजह से कई जिलों में रिहायशी मकान जमींदोज हो गए हैं. जिनमें दबकर कई लोगों की मौत होने की जानकारी है.

Advertisement

इसी स्थिति को देखते हुए यूपी सरकार ने दो दिन सभी स्कूल-कॉलेज को बंद रखने का आदेश सुना दिया है. कहा जा रहा है कि इस साल की बारिश ने प्रदेश में कई पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है. गर्मी से जरूर राहत है, लेकिन सड़कों पर भरे पानी ने मुसीबत को बढ़ा दिया है. वैसे पूरे दिल्ली-एनसीआर में भी ऐसे ही मूसलाधार बारिश देखने को मिली है. मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को भी ऐसी ही बारिश देखने को मिल सकती है. अब ऐसे में आने वाले दिनों में दिक्कतें बढ़ने वाली हैं. सिर्फ गुरुवार को हुई बारिश ने प्रदेश में एक दर्जन से ज्यादा लोगों की जान ले ली है.

बीजेपी के प्लान पर फिरा पानी

जानकारी ये भी मिली है कि प्रदेश में हुई भारी बारिश की वजह से बीजेपी ने अपना किसान मोर्चा सम्मेलन कैंसिल कर दिया है. अब इस कार्यक्रम को 26 सितंबर को करने की तैयारी है. किसानों को साधने में जुटी योगी सरकार पहले इस कार्यक्रम को कल शुरू करने जा रही थी. लेकिन अब बारिश ने उनके प्लान पर पानी फेर दिया है. ऐसे में अब 26 तारीख को बड़े स्तर पर फिर बीजेपी अपने इस मिशन में जुटेगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »