CM योगी की कड़ी चेतावनी- बदमाश जेल में जाएगा या यमराज के पास

दंगों का दंश झेल चुके मुजफ्फरनगर में योगी आदित्यनाथ ने ये भी कहा कि पिछले 8 महीनों में सूबे में कोई दंगा नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार में किसी के साथ भेदभाव नहीं हुआ है.

Advertisement
सीएम योगी आदित्यनाथ सीएम योगी आदित्यनाथ

जावेद अख़्तर

  • मुजफ्फरनगर,
  • 18 नवंबर 2017,
  • अपडेटेड 3:52 PM IST

निकाय चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी के मुजफ्फरनगर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून व्यवस्था को लेकर सख्त लहजे में बात रखी. उन्होंने यहां न सिर्फ कानून व्यवस्था के पुख्ता होने का दावा किया, बल्कि बदमाशों को चेतावनी भी दे डाली.

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इलाके में व्यापारियों का अपहरण होता था, लूट की घटनाएं होती थीं. मगर अब ऐसा नहीं होगा. उन्होंने चेताते हुए कहा कि अगर किसी बदमाश ने ऐसा दुस्साहस किया तो वो या तो जेल में होगा या यमराज के पास होगा.

Advertisement

साथ ही योगी ने ये भी कहा कि मुजफ्फरनगर के नौजवानों को फर्जी मुकदमों में नाम दर्ज कराने की अब किसी की हिम्मत नहीं है.

दंगों का दंश झेल चुके मुजफ्फरनगर में योगी आदित्यनाथ ने ये भी कहा कि पिछले 8 महीनों में सूबे में कोई दंगा नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार में किसी के साथ भेदभाव नहीं हुआ है. लेकिन जो कानून से टकराएगा वो चूर चूर हो जाएगा.

योगी आदित्यनाथ ने ये भी कहा कि उनकी सरकार में पूरे राज्य का विकास होगा. योगी ने कहा कि अगर प्रदेश में 24 घंटे बिजली होगी, तब ही गोरखपुर में होगी. उन्होंने कहा कि मेरे लिए हर जनपद गोरखपुर है, पूरा प्रदेश एक परिवार है और विकास में पश्चिमी उत्तर प्रदेश पीछे नहीं रहेगा.

बता दें कि यूपी में 22 नवंबर से निकाय चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो रही है. योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या से चुनावी यात्रा का शंखनाद किया था, जिसके तहत वो प्रचार के लिए शनिवार को मुजफ्फरनगर पहुंचे थे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement