कोरोना लड़ाई में यूपी का एक और कीर्तिमान, 14 करोड़ से ज्यादा टीका लगाने वाला पहला राज्य

उत्‍तर प्रदेश ने देश के दूसरे प्रदेशों के मुकाबले अब तक सबसे अधिक टीकाकरण कर कीर्तिमान स्‍थापित किया है. अब तक यूपी में 14 करोड़ से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है.

Advertisement
कोरोना वैक्सीनेशन में यूपी का नया कीर्तिमान (सांकेतिक तस्वीर) कोरोना वैक्सीनेशन में यूपी का नया कीर्तिमान (सांकेतिक तस्वीर)

समर्थ श्रीवास्तव

  • लखनऊ,
  • 14 नवंबर 2021,
  • अपडेटेड 11:15 PM IST
  • कोरोना लड़ाई में यूपी का एक और कीर्तिमान
  • 14 लाख से ज्यादा टीका लगाने वाला पहला राज्य

कोरोना काल में यूपी मॉडल की चर्चा सभी जगह हुई है. देश के सबसे बड़े राज्य में अभी मामले काफी कम हो चुके हैं. कई जिले तो ऐसे हैं जहां पर अब एक भी कोरोना मामला नहीं बचा है. ऐसे में स्थिति पूरी तरह कंट्रोल में है. अब इस बीच यूपी ने एक और कीर्तिमान रच दिया है.

यूपी का एक और रिकॉर्ड

Advertisement

उत्‍तर प्रदेश ने देश के दूसरे प्रदेशों के मुकाबले अब तक सबसे अधिक टीकाकरण कर कीर्तिमान स्‍थापित किया है. अब तक यूपी में 14 करोड़ से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है. जिसमें पहली डोज 10 करोड़ 18 लाख और दूसरी डोज 03 करोड़ 82 लाख दूसरी डोज दी जा चुकी है. देश में दूसरे प्रदेशों की अपेक्षा सबसे अधिक टीकाकरण करने वाला राज्य यूपी है. दूसरे देशों में एक बार फिर से बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच प्रदेशवासियों को टीका कवच देने के लिए संकल्पित प्रदेश सरकार जल्‍द से जल्‍द लोगों के टीकाकरण की प्रक्रिया को एक बार फिर से रफ्तार देने जा रही है.

सीएम ने रविवार को आला अधिकारियों को गांवों में वैक्सीनेशन को तेज करने के साथ गांवों में शिफ्ट वाइस वैक्सीनेशन के कार्यों को तेज करने के निर्देश दिए हैं. इसके साथ उन्‍होंने बैठक में आदेश दिए कि स्कूल और कॉलेज में भी वैक्सीनेशन सेंटर स्थापित कर अभियान को तेज किया जाए.

Advertisement

एक्टिव केस की संख्‍या 99

प्रदेश के 48 ज़िलों में रविवार को एक भी संक्रमित की पुष्टि नहीं हुई, जबकि 15 जिलों में 01-01 मरीज ही शेष हैं. बीते 24 घंटों में हुई 1,58,411 सैम्पल की जांच में कुल 12 संक्रमण के नए मामले सामने आए. पिछले 24 घंटों में तीन संक्रमित मरीजों ने कोरोना को मात दी. आज प्रदेश में कुल एक्टिव कोविड केस की संख्या 99 है.
 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »