थाईलैंड की महिला की लखनऊ में कोरोना से मौत, सपा के आरोप और बीजेपी सांसद का जवाब

समाजवादी पार्टी के नेता आईपी सिंह का दावा है कि मृत महिला थाईलैंड से भारत बीजेपी सांसद संजय सेठ के बेटे के कहने पर बुलाई गई थी. आईपी सिंह ने एक तस्वीर भी शेयर की है जिसमें संजय सेठ  पीएम मोदी के साथ तस्वीर में मौजूद हैं. उन्होंने यूपी पुलिस पर भी इस मामले में कार्रवाई ना करने को लेकर सवाल उठाया है.

Advertisement
बैंकॉक से आई युवती की लखनऊ में कोरोना से मौत. (सांकेतिक तस्वीर) बैंकॉक से आई युवती की लखनऊ में कोरोना से मौत. (सांकेतिक तस्वीर)
  • सपा नेता ने लगाया बीजेपी MP के बेटे पर आरोप
  • बीजेपी MP ने खारिज किए आरोप

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में थाईलैंड से आई एक 41 वर्षीय महिला की 3 मई को कोरोना से हुई मौत के बाद अब समाजवादी पार्टी ने बीजेपी के सांसद संजय सेठ पर निशाना साधा है. समाजवादी पार्टी के नेता आईपी सिंह का आरोप है कि मृत महिला थाईलैंड से भारत बीजेपी सांसद संजय सेठ के बेटे के कहने पर बुलाई गई थी. आईपी सिंह ने एक तस्वीर भी शेयर की है जिसमें संजय सेठ  पीएम मोदी के साथ तस्वीर में मौजूद हैं. उन्होंने यूपी पुलिस पर भी इस मामले में कार्रवाई ना करने को लेकर सवाल उठाया है.

Advertisement

बीजेपी सांसद ने खारिज किया आरोप 

जब संजय सेठ से इंडिया टुडे ने बात की तो उन्होंने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि मैंने खुद लखनऊ पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर को पत्र लिखा है कि आखिर किस आधार पर इस केस में मेरे बेटे का नाम इस्तेमाल किया जा रहा है. मैं पुलिस से कहना चाहता हूं कि अगर इस केस में मेरे बेटे की संलिप्तता से जुड़ा कोई साक्ष्य है तो वो मेरे साथ शेयर किया जाए. मैं खुद यह जानना चाहता हूं कि मेरे बेटे का नाम क्यों और कैसे इस केस में लिया गया है.

राज्यसभा सांसद संजय सेठ ने लखनऊ पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर को लिखे पत्र में कहा है कि सोशल मीडिया पर उनके परिवार को बदनाम करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए. पुलिस अपनी इन्वेस्टिगेशन में मृतका की कॉल डिटेल के आधार पर उसके करीबियों को खंगाले.  किसके कहने पर मृतका अस्पताल में भर्ती कराई गई? किसके कहने पर लखनऊ आई थी? कहां ठहरी थी? कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस इस बात की जांच करे. सेठ ने गाइड सलमान खान की भूमिका पर भी पुलिस से जांच करने को कहा है.  संजय सेठ ने दो पेज के शिकायती पत्र में पुलिस से उनके परिवार को बदनाम करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है.

Advertisement

गाइड सलमान का बयान

हालांकि जब, इंडिया टुडे ने थाई महिला के स्थानीय संपर्क वाले सलमान खान का नंबर डायल किया गया तो यह नंबर डे केयर स्पा के नाम से नजर आ रहा था. सलमान का कहना है कि  महिला का लोहिया अस्पताल में 28 अप्रैल से इलाज चल रहा था. थाई महिला के जानने वाले एक शख्स राकेश को थाईलैंड के दूतावास से एक फोन गया था जिसके बाद उसने मुझसे उस महिला की देखरेख करने के लिए कहा था.

उसने आगे कहा कि महिला के परिजन चाहते थे कि उसका इलाज दिल्ली में हो लेकिन ऑक्सीजन लेवल कम होने के कारण डॉक्टर ने उसे शिफ्ट करने से मना किया. जिसके बाद उसकी मौत हो गई. दूतावास ने मुझे उसका दाह संस्कार के लिए कहा. फर्जी खबरें मीडिया में आने के बाद से महिला के परिजनों को फोन आ रहे हैं. महिला के परिजन भारत आकर बयान देने को राजी हैं.

क्या है मामला

दरअसल, थाईलैंड की रहने वाली महिला की लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में बीती 3 मई को दोपहर 12.49 बजे मौत हो गई. पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार, पिया 28 अप्रैल को राम मनोहर लोहिया के इमरजेंसी में भर्ती हुई थी, उसने यहां अपना पता हजरतगंज लखनऊ लिखवाया था. कोविड जांच की गई तो पिया की रिपोर्ट पॉजिटिव आई जिसके बाद पिया को कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया था. पिया की तबीयत बिगड़ने के बाद उसकी मौत हो गई.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »