मथुरा कांड पर मायावती बोलीं- यह सपा और बीजेपी का चुनावी खेल, SC की निगरानी में हो CBI जांच

बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने शनिवार को लखनऊ में सपा और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि सपा और बीजेपी एक ही खोटे सिक्के के दो पहलू हैं. सीएम अखिलेश यादव मथुरा कांड को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं. इस पूरे मामले की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में सीबीआई जांच होनी चाहिए.

Advertisement
मायावती ने कहा कि बीएसपी ही यूपी की जनता को सुरक्षा दे सकती है मायावती ने कहा कि बीएसपी ही यूपी की जनता को सुरक्षा दे सकती है

अभिषेक रस्तोगी

  • लखनऊ,
  • 04 जून 2016,
  • अपडेटेड 5:14 PM IST

बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने शनिवार को लखनऊ में सपा और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि सपा और बीजेपी एक ही खोटे सिक्के के दो पहलू हैं. सीएम अखिलेश यादव मथुरा कांड को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं. इस पूरे मामले की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में सीबीआई जांच होनी चाहिए.

दलितों के यहां खाना खाने से वोट नहीं मिलता
कि बीएसपी ही यूपी की जनता को सुरक्षा दे सकती है. कानून-व्यवस्था के मामले पर यूपी सरकार पूरी तरह विफल हो चुकी है. बीएसपी के लॉ एंड ऑर्डर लोगों के दिमाग में बसा है. केंद्र में बीजेपी का दो साल का कार्यकाल फेल है. केंद्र सरकार को इस हद तक आना पड़ गया है कि दलितों के यहां खाना खाने की नौबत आ गई है.

Advertisement

कांग्रेस की राह पर बढ़ रही है बीजेपी
मायावती ने कहा कि काले धन का चुनावी वादा खोखला साबित हुआ. भष्ट्राचार है. माहौल खराब हो रहा है और बीजेपी काम के बजाए जश्न मना रही है. वह जनता की कमाई का दुरुपयोग कर रही है. सरकार की योजनाओं का लाभ पूंजीपतियों को मिल रहा है. मोदी सरकार कांग्रेस के पदचिन्हों पर चल रही है.

संघ की मदद और विरोधियों को परेशान करती है बीजेपी
उन्होंने कहा कि जैसे संगठनों की मदद कर रही है और विरोधियों को परेशान कर रही है. उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार में महंगाई बढ़ी है. कांग्रेस की तरह बीजेपी भी सीबीआई का दुरुपयोग कर रही है. वहीं पीएम के विदेश दौरे से देश को कितना फायदा हुआ है. यह किसी को नजर नहीं आ रहा है.

Advertisement

सपा के जंगलराज पर बीजेपी का गैरजिम्मेदाराना रवैया
वहीं सपा पर हमला करते हुए मायावती ने कहा कि यूपी के लोग से परेशान हैं. हर तरफ भ्रष्टाचार का बोलबाला है. प्रदेश में गुंडों का राज है. माफिया और अपराधी सरकार पर हावी है. यूपी के इन मुद्दों पर बीजेपी चुपचाप है. सपा सरकार की छवि आज पूरे देश में खराब है, वहीं बीजेपी का रवैया गैरजिम्मेदार है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »