योगी के मंत्री जी बोले, अयोध्या में राम मंदिर पहले से है और 2019 तक बनेगा भव्य मंदिर

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी के एक मंत्री ने भरोसा जताया कि हाईकोर्ट का फैसला अयोध्या में राम मंदिर के पक्ष में होगा और 2019 से पहले वहां एक भव्य राम मंदिर बनेगा.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर

मोहित पारीक / BHASHA

  • इलाहबाद,
  • 29 सितंबर 2017,
  • अपडेटेड 7:39 AM IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी के एक मंत्री ने भरोसा जताया कि हाईकोर्ट का फैसला अयोध्या में राम मंदिर के पक्ष में होगा और 2019 से पहले वहां एक भव्य राम मंदिर बनेगा. उत्तर प्रदेश के चिकित्सा मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि मुस्लिम समुदाय से भी भाई बहन सामने आकर कहेंगे कि वे राम मंदिर चाहते हैं और यह बदलाव वह देख रहे हैं.

Advertisement

विश्व हिंदू परिषद के कार्यालय परिसर में स्वामी ब्रह्मयोगानंद की पुस्तक का विमोचन करने आए चिकित्सा मंत्री ने कहा कि ''मेरे विचार से राम मंदिर पहले से वहां है, हमें एक भव्य बनाना है. इसलिए राम मंदिर वहां है या नहीं, यह प्रश्न ही नहीं उठता, वह वहां है और रहेगा'' उन्होंने ये भी कहा कि अगर कोई हमसे हमारे तीन एजेंडा के बारे में पूछे तो एक है तीन तलाक, दूसरा है राम मंदिर और तीसरा है अनुच्छेद 370.

हमारे देश में परिस्थितियां बदल रही है. जो लोग तीन तलाक को जायज ठहराया करते थे, अब वो लोग हाईकोर्ट के सामने खड़े होकर कह रहे हैं कि तीन तलाक गलत है और यह खत्म होना चाहिए.  मंत्री ने दावा करते हुए कहा कि ''जो लोग को लेकर राजी नहीं थे, इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले से सहमत नहीं थे, आज उनमें से 90 फीसद लोग कह रहे हैं कि जमीन लो और एक भव्य राम मंदिर का निर्माण करो. परिस्थितियां बदल रही हैं.''

Advertisement

सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि स्वामी जी (स्वामी ब्रह्मयोगानंद) के आशीर्वाद से स्वतंत्रता के बाद पहली बार आज जम्मू कश्मीर में बीजेपी की सरकार है, अनुच्छेद 370 भी हटेगा, परिस्थितियों की वजह से यह होगा. यह आपकी मेहनत, आपके आशीर्वाद से होगा. सिंह ने कहा कि धर्मनिरपेक्षवाद का अर्थ है कि हर किसी को अपने धर्म का पालन करने और आस्था का अधिकार हो. देश को कुछ खास संकेत और नारे एकता के सूत्र में बांधते हैं. मैं वंदे मातरम को इनमें से एक मानता हूं, राष्ट्रीय ध्वज को एक मानता हूं, राष्ट्रगान को इनमें से एक मानता हूं. लेकिन आज जो लोग इस देश में धर्मनिरपेक्षवाद को बढ़ावा दे रहे हैं, उन्होंने इसे तोड़ मरोड़ दिया है और इसे बदल दिया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »