थाने के सामने धरने पर बैठे शिवपाल यादव, UP पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

शिवपाल यादव का आरोप है कि यूपी पुलिस स्थानीय लोगों के साथ हुई मारपीट पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है. उन्होंने पीड़ितों को न्याय दिलाने और दोषी लोगों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है. उनके विधानसभा क्षेत्र में कई लोग ऐसे हैं जिनके साथ मारपीट की घटना हो चुकी है. शिकायत के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की.

Advertisement
जनता को न्याय दिलाने की मांग जनता को न्याय दिलाने की मांग

कुमार अभिषेक

  • लखनऊ,
  • 02 मई 2017,
  • अपडेटेड 11:34 PM IST

यूपी सरकार में पूर्व मंत्री और अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव मंगलावार शाम धरने पर बैठ गए. इटावा के बैतपुरा थाने के सामने शिवयाल यादव ने जनता को न्याया दिलाने की मांग को लेकर धरना दे दिया. वह इलाके में लोगों के साथ हो रही मारपीट से खासे नाराज हैं जिसके चलते पुलिस के सामने अपी नाराजगी जाहिर करने के लिए उन्होंने ये कदम उठाया.

Advertisement

शिवपाल यादव का आरोप है कि यूपी पुलिस स्थानीय लोगों के साथ हुई मारपीट पर उन्होंने पीड़ितों को न्याय दिलाने और दोषी लोगों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है. उनके विधानसभा क्षेत्र में कई लोग ऐसे हैं जिनके साथ मारपीट की घटना हो चुकी है. शिकायत के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की जिसके बाद नाराज शिवपाल को थाने के सामने धरने पर बैठना पड़ा.

बुधवार सुबह 11 बजे शिवपाल यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है जहां वह मामले के बारे में विस्तृत जानकारी देंगे, आपको बता दें कि चुनाव के पहले से ही शिवपाल यादव और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बीच काफी तनाव चल रहा है. यहां तक कि दोनों नेता खुले तौर पर एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप भी लगा चुके हैं.

सपा नेता शिवपाल यादव को मुलायम सिंह यादव का सबसे करीबी माना जाता है. पिछली सपा सरकार में शिवपाल यादव पार्टी के सर्वे-सर्वा रहे हैं और सरकार के कई अहम विभागों का जिम्मा उनके पास रह चुका है. यूपी चुनाव सपा की करारी हार के बावजूद भी शिवपाल रहे थे और इस लिहाज से जनता को न्याय दिलाने की मांग को लेकर उनका धरने पर बैठना काफी अहम हो जाता है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement