रिजवी को झटका, शिया बोर्ड ने कहा- अयोध्या में विवादित जगह पर मस्जिद ही बने

शिया बोर्ड का कहना है कि मस्जिद की जगह मस्जिद ही बननी चाहिए. शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रवक्ता यासूब अब्बास ने इस बात की जानकारी दी. सुलतानुरूल मदारिस में हुई बैठक में शिया पर्सनल लॉ बोर्ड की तरफ से इस फैसले को लिया गया है.

Advertisement
फाइल फोटो फाइल फोटो

शिवेंद्र श्रीवास्तव

  • लखनऊ,
  • 15 मार्च 2018,
  • अपडेटेड 12:13 PM IST

अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट में शुरू हुई सुनवाई के एक दिन बाद ही मामले में बड़ा मोड़ आया है. शिया पर्सनल लॉ बोर्ड की ओर से गुरुवार को बड़ा ऐलान किया गया है. शिया पर्सनल लॉ बोर्ड ने मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के विवादित स्थल पर मस्जिद बनाने के प्रस्ताव का समर्थन किया है. शिया पर्सनल लॉ बोर्ड ने वसीम रिजवी के प्रस्ताव को नामजूंर कर दिया है.

Advertisement

शिया बोर्ड का कहना है कि मस्जिद की जगह मस्जिद ही बननी चाहिए. शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रवक्ता यासूब अब्बास ने इस बात की जानकारी दी. सुलतानुरूल मदारिस में हुई बैठक में शिया पर्सनल लॉ बोर्ड की तरफ से इस फैसले को लिया गया है.

इस मामले में वसीम रिजवी ने कहा कि जो फॉर्मूला हमने दिया था वह हमारा और का फॉर्मूला था. कोर्ट ने याचिकाएं खारिज की हैं, उनमें हमारी याचिका खारिज नहीं हुई है. कोई साथ देगा या नहीं उससे कोई फर्क नहीं पड़ता है. हमारा फॉर्मूले को ही कोर्ट से अनुमति मिलेगी, हमें पूरी उम्मीद है. कोर्ट हमारी बात को सुनने को तैयार है.

क्या था रिजवी का रुख?

आपको बता दें कि शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी ने हाल ही में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) को चिट्ठी लिखकर कहा था कि हिंदू समाज के मंदिरों को तोड़कर बनाई गई सभी मस्जिदों को वापस किया जाए. इस चिट्ठी में उन्‍होंने अयोध्‍या की बाबरी मस्‍जिद समेत 9 मस्‍जिदों का जिक्र किया था.

Advertisement

बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में शुरू हुई सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने तीसरे पक्षों की सभी हस्तक्षेप याचिकाएं खारिज कर दीं थी. आपको बता दें कि वसीम रिजवी और AIMPLB के बीच काफी समय से विवाद चलता रहा है.

गौरतलब है कि हाल ही में हैदराबाद में हुई ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) की बैठक में कहा गया था कि वह 'निष्पक्ष न्याय और बराबर सम्मान' पर आधारित बातचीत के लिए तैयार है.'' वहीं, ये भी कहा था कि एक बार मस्जिद बन गई तो वह हमेशा मस्जिद है.''

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »