राहुल बोले- सपा की साइकिल तो पहले ही पंक्चर थी, कल अख‍िलेश ने एक पहिया भी निकालकर फेंक दिया

राहुल ने समाजवादी पार्टी में चल रहे अंदरूनी झगड़े को लेकर अख‍िलेश यादव पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि सपा की साइकिल तो पहले ही पंक्चर हो चुकी थी. कल अख‍िलेश यादव ने साइकिल का एक पहिया निकाल कर भी फेंक दिया.

Advertisement
खाट सभा करते राहुल गांधी और सलमान खुर्शीद खाट सभा करते राहुल गांधी और सलमान खुर्शीद

कुमार अभिषेक

  • मिर्जापुर,
  • 14 सितंबर 2016,
  • अपडेटेड 7:20 PM IST

उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले कांग्रेस में जान फूंकने में जुटे पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी की किसान यात्रा जारी है. अपनी किसान यात्रा के दूसरे चरण में उन्होंने बुधवार को मिर्जापुर में दो खाट सभाएं की. राहुल ने समाजवादी पार्टी में चल रहे अंदरूनी झगड़े को लेकर अख‍िलेश यादव पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि सपा की साइकिल तो पहले ही पंक्चर हो चुकी थी. कल ने साइकिल का एक पहिया निकाल कर भी फेंक दिया. मिर्जापुर में राहुल गांधी एक रोड शो भी करेंगे.

Advertisement

की पहली खाट सभा मिर्जापुर के महाशक्ति इंटर कॉलेज में की. किसानों के बीच लगभग 45 मिनट बिताने के बाद राहुल ने मिर्जापुर के मरीहान में दूसरी खाट सभा की. राहुल खाट सभाओं के जरिए किसानों से मिल रहे हैं और उनके बीच कर्ज का मुद्दा उठा रहे हैं. राहुल लगातार ये कह रहे हैं कि जब मोदी सरकार उद्योगपतियों का कई लाख करोड़ का कर्ज माफ कर सकती है तो किसानों के कर्ज माफ क्यों नहीं करती.

दोपहर को रोड शो
कांग्रेस उपाध्यक्ष 2 बजे मिर्जापुर में रोड शो करेंगे. लगभग ढाई किलोमीटर का ये रोड शो रामबाग चौके से शुरू होकर संकटमोचन मंदिर, घंटाघर और शहीद स्मारक होता हुआ इमामबाड़ा तक जाएगा. इमामबाड़ा में राहुल सभा करेंगे.

इलाहाबाद में अपने पुश्तैनी घर में ठहरेंगे राहुल
सवा चार बजे राहुल गांधी कंतितशरीफ दरगाह में चादर चढ़ाएंगे और आधे घंटे बाद मां विन्ध्यवासिनी देवी के दर्शन करेंगे. शाम 6 बजे राहुल गांधी भदोही पहुंचे. साढ़े छह बजे इलाहाबाद जिले में प्रवेश करेंगे, जहां हन्दिया और सेददाबाद मे सभाओं को संबोधित करेंगे और फिर रात आठ बजे इलाहाबाद के अपने पुश्तैनी मकान स्वराज भवन पहुंचेंगे. राहुल रात को अपने पुश्तैनी घर में ही रुकेंगे.

Advertisement

14 से 23 सितंबर तक राहुल गांधी की किसान यात्रा का रूट...
मिर्जापुर-भदोही-इलाहाबाद-कौशाम्बी-चित्रकूट-बांदा-महोबा-झांसी-हमीरपुर-कानपुर देहात-कानपुर नगर-उन्नाव-रायबरेली-लखनऊ.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »