EVM पर फिर सवाल, निर्दलीय प्रत्याशी को खुद का वोट भी नहीं मिला!

यूपी निकाय चुनाव में एक बार फिर ईवीएम की गड़बड़ी के आरोप लगे हैं. सहारनपुर में निर्दलीय महिला प्रत्याशी को एक भी वोट नहीं मिला. रिजल्ट आने पर प्रत्याशी ने ईवीएम पर सवाल उठाते हुए कहा कि ये कैसे संभव है मेरा वोट भी मुझे नहीं मिला. कम से कम मेरे और मेरे परिवार को वोट तो मिलना था. इससे पहले भी कई बार ईवीएम पर सवाल उठते रहे हैं.

Advertisement
सहारनपुर में निर्दलीय प्रत्याशी शबाना सहारनपुर में निर्दलीय प्रत्याशी शबाना

राहुल विश्वकर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 01 दिसंबर 2017,
  • अपडेटेड 5:45 PM IST

यूपी निकाय चुनाव में एक बार फिर ईवीएम की गड़बड़ी के आरोप लगे हैं. सहारनपुर में निर्दलीय महिला प्रत्याशी को एक भी वोट नहीं मिला. रिजल्ट आने पर प्रत्याशी ने ईवीएम पर सवाल उठाते हुए कहा कि ये कैसे संभव है मेरा वोट भी मुझे नहीं मिला. कम से कम मेरे और मेरे परिवार को वोट तो मिलना था. इससे पहले भी कई बार ईवीएम पर सवाल उठते रहे हैं.

Advertisement

सहारनपुर के वार्ड नंबर 54 से पार्षद प्रत्याशी शबाना को काउंटिंग में पता चला कि उन्हें बूथ नंबर 387 और 388 पर एक भी वोट नहीं मिला है. इस पर शबाना ने पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि कम से कम मेरा और मेरे परिवार का तो वोट मुझे मिला ही है. ऐसा कैसे संभव हो सकता है कि मेरा वोट भी मुझे नहीं मिला. उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद थी कि कम से कम 900 वोट हमें मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि ईवीएम में गड़बड़ी हुई है तभी मुझे बूथ पर एक भी वोट नहीं मिला.  

इससे पहले के दौरान भी ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायतें आई थीं. कानपुर में वोटिंग मशीन में गड़बड़ी को लेकर लोगों ने हंगामा किया. वार्ड नंबर 66 पर ईवीएम में खराबी की शिकायत के बाद वोटरों ने जमकर बवाल किया था. नौबस्ता के पशुपतिनगर इलाके में आक्रोशित भीड़ पर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा.

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कानपुर के चकेरी क्षेत्र के वार्ड संख्या 58 में वोटिंग करने पहुंचे मतदाताओं ने जमकर हंगामा काटा था. का आरोप था कि में किसी भी पार्टी का बटन दबाने पर वोट बीजेपी को जा रहा है.

मेरठ में भी हंगामा

कानपुर की तरह ही मेरठ में भी ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायत की गई थी. यहां जाकिर कॉलोनी के वार्ड 85 में बूथ संख्या 243 की ईवीएम खराब हो गई, जिसके बाद लोगों की भीड़ जमा होने से माहौल में तनाव पैदा हो गया. यहां भी लोगों ने किसी भी बटन दबाने पर एक ही पार्टी को वोट जाने का दावा किया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »