रेलवे में अब चेन पुलिंग, भूल ही जाइए!

'ट्रेन रोकने के लिए जंजीर खींचिए.' भारतीय रेलवे में चिरकाल से लिखी ये पंक्तियां जल्द ही इतिहास हो जाएंगी. रेलवे जल्द ही इन जंजीरों से छुटकारा पा लेगा. रेलवे से जुड़े एक अधिकारी के मुताबिक चेन खींचने से हुई देरी के कारण रेलवे को लगभग तीन हजार करोड़ का नुकसान हो चुका है.

Advertisement
भारतीय रेल भारतीय रेल

aajtak.in

  • बरेली,
  • 09 जून 2015,
  • अपडेटेड 9:37 AM IST

'ट्रेन रोकने के लिए जंजीर खींचिए.' भारतीय रेलवे में चिरकाल से लिखी ये पंक्तियां जल्द ही इतिहास हो जाएंगी. रेलवे जल्द ही इन जंजीरों से छुटकारा पा लेगा. रेलवे से जुड़े एक अधिकारी के मुताबिक चेन खींचने से हुई देरी के कारण रेलवे को लगभग तीन हजार करोड़ का नुकसान हो चुका है.

बरेली के इज्जतनगर में से इन जंजीरों को हटाने का काम चल रहा है. रेलवे अधिकारियों के मुताबिक आपातकाल स्थिति के लिए जल्द ही कोई विकल्प लाया जाएगा, जैसे ड्राइवर का मोबाईल नंबर. उत्तर पूर्वी रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह कहते हैं, 'नए बन रहे कोचों में यह इमरजेंसी जंजीरें नहीं रहेंगी. हमने पुराने कोचों से निकालने का काम शुरू भी कर दिया है.'

Advertisement

उन्होंने कहा कि हम हर तीसरे कोच में ड्राइवर का नंबर लिखवा रहे हैं ताकि में कोई यात्री उससे संपर्क कर सके. इज्जतनगर के अपने हालिया दौरे में रेलवे राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा था, उत्तर प्रदेश और बिहार में ट्रेनों के लेट चलने की समस्या में चेन पुलिंग बहुत हद तक जिम्मेदार है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »