UP: भिखारी बनकर आए टप्पेबाज, BJP नेता की पिस्टल-पैसे लेकर हुए रफूचक्कर

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेता ज्ञानेंद्र त्रिपाठी की गाड़ी से लोडेड पिस्टल, 80 हजार रुपये नगद और ठेकेदारी से जुड़े दस्तावेज गायब हो गए. पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने बताया कि टप्पेबाज किस्म के अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है.

Advertisement
बीजेपी नेता की गाड़ी से पिस्टल और पैसा चोरी बीजेपी नेता की गाड़ी से पिस्टल और पैसा चोरी

अमितेश त्रिपाठी

  • महराजगंज,
  • 04 जनवरी 2022,
  • अपडेटेड 11:21 AM IST
  • गाड़ी से पिस्टल, कैश और दस्तावेज चोरी
  • पुलिस ने गठित की कई टीमें, जांच जारी

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में गुरु गोरक्षनाथ मंदिर से जुड़े वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेता ज्ञानेंद्र त्रिपाठी की गाड़ी से लोडेड पिस्टल, 80 हजार रुपये नगद और ठेकेदारी से जुड़े दस्तावेज लेक गायब हो गए. जानकारी होते ही भाजपा नेता ने इसकी शिकायत पुलिस से की. मामला रसूखदार व्यक्ति से जुड़ा था लिहाजा पुलिस तुरंत जांच में जुट गई. 

Advertisement

गाड़ी जहां खड़ी थी, वहां पास में लगे सीसीटीवी कैमरों को पुलिस की कई टीमें खंगालने लगीं. तभी एक अहम सुराग पुलिस के हाथ लगा. सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि एक भिखारी पहले आता है और ड्राइवर से पैसे मांगता है लेकिन ड्राइवर पैसे देने से मना कर देता है. 10 मिनट बाद एक दूसरा लड़का आता है और कहता है कि आपका कुछ गिरा है. 

तभी ड्राइवर पैसे उठाने लगता है और इतने में ड्राइवर के बिजी होने का लाभ उठाकर एक छोटा बच्चा पीछे से गाड़ी में रखा बैग लेकर रफूचक्कर हो जाता है. फिर ज्ञानेंद्र त्रिपाठी अपने मित्र के साथ आते हैं और गाड़ी में बैठ जाते हैं तब तक कुछ समझ मे नहीं आता है और वो लोग अपने निजी काम को निपटाने चले जाते हैं. 

Advertisement

फिर भाजपा नेता को छोड़कर उनके मित्र को लेकर ड्राइवर बैंक जाता है कि तभी ड्राइवर की नजर पीछे पड़ती है और बताता है कि गाड़ी में बैग नहीं है और सभी मिलकर बैग ढूंढने लगते हैं, जब काफी ढूंढने के बाद भी बैग नहीं मिलता है तब पुलिस को सूचना दी जाती है और पुलिस कई टीमें जांच पड़ताल में जुट गई है.

पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने बताया कि टप्पेबाज किस्म के अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है, मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस की विभिन्न टीमे लगाकर जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपी पकड़ लिए जाएंगे.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »