'मुझको हाईफाई लुगाई चाहिए'... युवक ने बुलेट पर बनाया वीडियो, 9 हजार का कटा चालान

एक गाने पर बिना हेलमेट बुलेट चलाने वाले खालिद अहमद को कानपुर यातायात विभाग ने 9 हजार रुपया का चालान भेजा है. खालिद का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है और अब चालान कटने के बाद लोग मजे ले रहे हैं.

Advertisement
खालिद अहमद का वायरल वीडियो खालिद अहमद का वायरल वीडियो

रंजय सिंह

  • कानपुर,
  • 08 दिसंबर 2021,
  • अपडेटेड 11:15 AM IST
  • कानपुर के खालिद का वीडियो वायरल
  • पुलिस ने काटा 9 हजार का चालान

उत्तर प्रदेश के कानपुर में बुलेट चलाते हुए रील बनाना एक युवक को महंगा पड़ गया. एक गाने पर बिना हेलमेट बुलेट चलाने वाले खालिद अहमद को कानपुर यातायात विभाग ने 9 हजार रुपया का चालान भेजा है. खालिद का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है और अब चालान कटने के बाद लोग मजे ले रहे हैं.

दरअसल, एक म्यूजिकल ऐप का इस्तेमाल करते हुए खालिद अहमद ने बुलेट चलाते हुए वीडियो बनाया. इस वीडियो में वह एक गाने की लिपसिंग करते हुए दिख रहा है. इस वीडियो में गाना चल रहा है- 'मुझे एक ऐसी हाईफाई लुगाई चाहिए.' खालिद को लुगाई तो नहीं मिली लेकिन कानपुर यातायात विभाग ने 9 हजार का चालान जरूर भेज दिया.

Advertisement

खालिद अहमद पर बिना हेलमेट ड्राइविंग समेत चार नियमों का उल्लंघन का आरोप लगा है. उसके घर पर 9 हजार रुपये का चालान भेजा गया है. चालान होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग जमकर युवक का मजाक बना रहे हैं. लोग कह रहे हैं- न मिला सोने का बंगला, न मिली चांदी की गाड़ी, न मिली हाई फाई लुगाई लेकिन 9 हजार का चालन जरूर मिल गया.'

बताया जा रहा है कि कल्याणपुर के मसवानपुर का रहने वाला खालिद अहमद एक भोजपुरी एल्बम में भी काम कर चुका है. करीब एक हफ्ते पहले उसने एक म्यूजिकल ऐप पर गोविंदा की सुपरहिट मूवी के गाने पर बुलेट पर झूमते हुए वीडियो बनाया और उसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वायरल हो रहा है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »