कन्नौज: लिफ्ट में फंसे छापेमारी करने आए इनकम टैक्स के अफसर, आधे घंटे बाद मैकेनिक ने निकाला

उत्तर प्रदेश में कारोबारी पीयूष जैन के ठिकानों बाद अब आयकर विभाग ने शुक्रवार को कानपुर, कन्नौज के साथ-साथ लखनऊ और मुंबई में भी छापेमारी की. बताया जा रहा है कि ये छापे इत्र कारोबारी पुष्पराज जैन उर्फ पंपी और मोहम्मद याकूब के ठिकानों पर मारे गए. पुष्पराज जैन समाजवादी पार्टी से MLC हैं. इन्होंने हाल ही में अखिलेश यादव के हाथों समाजवादी इत्र लॉन्च कराया था. पुष्पराज कन्नौज में उसी इलाके में रहते हैं जहां पीयूष जैन का पुश्तैनी घर है.

Advertisement
आयकर विभाग ने शुक्रवार को इत्र कारोबारियों के ठिकानों पर मारे छापे (फाइल फोटो- पीटीआई) आयकर विभाग ने शुक्रवार को इत्र कारोबारियों के ठिकानों पर मारे छापे (फाइल फोटो- पीटीआई)

समर्थ श्रीवास्तव

  • कन्नौज,
  • 31 दिसंबर 2021,
  • अपडेटेड 5:04 PM IST
  • कन्नौज में सपा एमएलसी पुष्पराज जैन और कारोबारी मोहम्मद याकूब के ठिकानों पर छापे
  • मोहम्मद याकूब के घर पर लगी लिफ्ट में फंसे अधिकारी

आयकर विभाग ने शुक्रवार को कन्नौज में सपा एमएलसी पुष्पराज जैन और कारोबारी मोहम्मद याकूब के यहां छापे मारे. इस दौरान  इनकम टैक्स के कुछ अधिकारी लिफ्ट में फंस गए. करीब आधे घंटे बाद मैकेनिक ने आकर उनको लिफ्ट से निकाला. 

बताया जा रहा है कि कन्नौज के मंडई स्थित मोहम्मद याकूब के आवास का मामला है. यहां लगी लिफ्ट में 4 से 5 अधिकारी फंस गए. करीब आधे घंटे के बाद लिफ्ट मैकेनिक ने आकर उनको लिफ्ट से बाहर निकाला. 

Advertisement

कहां कहां पड़े छापे?

दरअसल, उत्तर प्रदेश में कारोबारी पीयूष जैन के ठिकानों बाद अब आयकर विभाग ने शुक्रवार को कानपुर, कन्नौज के साथ-साथ लखनऊ और मुंबई में भी छापेमारी की. बताया जा रहा है कि ये छापे इत्र कारोबारी पुष्पराज जैन उर्फ पंपी और मोहम्मद याकूब के ठिकानों पर मारे गए. पुष्पराज जैन समाजवादी पार्टी से MLC हैं. इन्होंने हाल ही में अखिलेश यादव के हाथों समाजवादी इत्र लॉन्च कराया था.  पुष्पराज कन्नौज में उसी इलाके में रहते हैं जहां पीयूष जैन का पुश्तैनी घर है.

राष्ट्रपति और EC से शिकायत करेंगे अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश में सपा नेताओं के यहां छापेमारी के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने केंद्र की बीजेपी सरकार पर निशाना साधा. इतना ही नहीं अखिलेश यादव ने कहा कि केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई को लेकर वे राष्ट्रपति और चुनाव आयोग से भी मिलेंगे और हस्तक्षेप की मांग करेंगे. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »