हापुड़: फैक्ट्री में बॉयलर फटने से 12 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, जांच के लिए बनी कमेटी

हापुड़ जिले की एक फैक्ट्री में बॉयलर फटने से 12 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. इस घटना पर पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख व्यक्त किया है.

Advertisement
बॉयलर फटने से छह की मौत बॉयलर फटने से छह की मौत

तनसीम हैदर

  • हापुड़,
  • 04 जून 2022,
  • अपडेटेड 10:44 PM IST
  • हापुड़ में एक फैक्ट्री का बॉयलर फटा
  • हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 12 हुई

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में एक कैमिकल फैक्ट्री में भीषण हादसा हुआ है. फैक्ट्री में बॉयलर फटने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 12 पहुंच गई है. हापुड़ की सीएमओ रेखा शर्मा ने इसकी पुष्टि की है. इस हादसे में कई लोग घायल भी हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. यह घटना हापुड़ जिले के पुलिस थाना धौलाना औद्योगिक क्षेत्र की है. इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है. इस घटना की जांच के लिए जिला लेवल की एक कमेटी का गठन भी किया जाएगा.

Advertisement

हापुड़ जिले की डीएम ने बताया कि इस घटना की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया जाएगा. डीएम मेधा रूपम ने बताया, "फॉरेंसिक टीम पता लगा रही है कि निर्माण कारखाने में हुए विस्फोट के बाद कौन-सा कैमिकल मिला है. इसके अलावा इस पूरी घटना की जांच के लिए एक कमेटी का गठन भी किया जाएगा."

PM मोदी ने भी जताया दुख 

हापुड़ में हुए इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर दुख जताया है. उन्होंने लिखा, "उत्तर प्रदेश के हापुड़ की केमिकल फैक्ट्री में हुआ हादसा हृदयविदारक है. इसमें जिन लोगों को जान गंवानी पड़ी है, उनके परिजनों के प्रति मैं अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं. घायलों के इलाज और दूसरी हर संभव सहायता में राज्य सरकार तत्परता से जुटी है."

सीएम योगी ने हादसे पर जताया शोक

Advertisement

इस घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के लिए शोक संवेदना जताई है. साथ ही अधिकारियों को इस घटना पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि घायलों को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाया जाए और उनका समुचित इलाज कराया जाए. 

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भी दुख जताया

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भी इस घटना पर दुख जताया है. उन्होंने लिखा, "उत्तर प्रदेश के हापुड़ में स्थित कैमिकल फैक्ट्री में हुई दुर्घटना से अत्यंत आहत हूं. दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं. ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं. ॐ शांति." 

दिल्ली के मुंडका में लगी थी आग 

बता दें कि बीते कुछ दिनों पहले ही दिल्ली के मुंडका इलाके में एक फैक्ट्री की बिल्डिंग में भीषण आग लग गई थी, जिसमें 27 लोगों की मौत हुई थी. जानकारी के मुताबिक, मुंडका में सीसीटीवी और डीआरवी बनाने की फैक्ट्री है. यहां फैक्ट्री का गोदाम भी बना हुआ है. इसमें शुक्रवार शाम सबसे पहले पहली मंजिल पर आग लगी. जब आग लगी, तब 150 से ज्यादा लोग अंदर काम कर रहे थे. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »