बिना इजाजत हनुमान शोभा यात्रा निकालने पर 50 के खिलाफ FIR

गाजियाबद के साहिबाबाद इलाके में हिन्दू रक्षा दल ने प्रशासन से अनुमति लिए बिना हनुमान जी छठी पर एक रैली का आयोजन किया जिसमें काफी संख्या में हिन्दू रक्षा दल के लोग पहुंचे, उनके हाथ में लाठी डंडे थे.

Advertisement
लोगों पर कानून तोड़ने का आरोप लोगों पर कानून तोड़ने का आरोप

राम किंकर सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 16 अप्रैल 2017,
  • अपडेटेड 11:39 PM IST

गाजियाबद के साहिबाबाद इलाके में हिन्दू रक्षा दल ने प्रशासन से अनुमति लिए बिना हनुमान जी छठी पर एक रैली का आयोजन किया जिसमें काफी संख्या में हिन्दू रक्षा दल के लोग पहुंचे, उनके हाथ में लाठी डंडे थे.

प्रशासन को जब इसकी जानकारी मिली तो मौके पर जिला प्रशासन और भारी पुलिस बल पहुंच गया और रैली में लोगों समझा कर रोक दिया गया और रक्षा दल के नेता अपने ऑफिस में लेट गए लेकिन ऑफिस पर पुलिस बल के पहुंचते ही इन लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया, जिससे पुलिस की कार का शीशा टूट गया.

Advertisement

इस घटना के बाद पुलिस ने बल प्रयोग किया और हिन्दू रक्षा दल के लोगों को हिरासत में ले लिया. वहीं हिन्दू रक्षा दल के लोगों का कहना है कि प्रशासन ने जानबूझकर उन्हें रोका, जबकि वो शांतिपूर्वक शोभा यात्रा निकाल रहे थे. हिन्दू रक्षा दल के प्रमुख पिंकी चौधरी सहित 20 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 50 और लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »