वाराणसी: दिवाली से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1 लाख किलो से अधिक पटाखे जब्त

वाराणसी के ग्रामीण अंचल के बड़ागांव के सेहमलपुर में पुलिस और वाणिज्य कर विभाग की टीम ने जब एक गोदाम पर छापा मारा तो वे हैरान रह गए. यहां पर मात्र 150 क्विंटल पटाखों के भंडारण की अनुमति थी. लेकिन यहां पर 1 हजार 48 क्विंटल यानी 1 लाख किलो से ज्यादा पटाखों का अवैध भंडारण किया गया था.

Advertisement
वाराणसी में जब्त पटाखे (फोटो-आजतक) वाराणसी में जब्त पटाखे (फोटो-आजतक)

रोशन जायसवाल

  • वाराणसी,
  • 09 नवंबर 2020,
  • अपडेटेड 11:28 AM IST
  • 1 लाख किलो से अधिक पटाखे जब्त
  • अनुमति से ज्यादा पटाखों का भंडारण
  • पुलिस ने सीज किया पटाखा गोदाम

दिवाली के ठीक पहले वाराणसी पुलिस को उस वक्त बड़ी सफलता हाथ लगी जब पुलिस ने छापा मारकर एक लाख किलो अवैध पटाखा जब्त किया है. इन पटाखों का मूल्य एक करोड़ रुपये से भी ज्यादा है. 

वाराणसी के ग्रामीण अंचल के बड़ागांव के सेहमलपुर में पुलिस और वाणिज्य कर विभाग की टीम ने जब एक गोदाम पर छापा मारा तो वे हैरान रह गए. यहां पर मात्र 150 क्विंटल पटाखों के भंडारण की अनुमति थी. लेकिन यहां पर 1 हजार 48 क्विंटल यानी 1 लाख किलो से ज्यादा पटाखों का अवैध भंडारण किया गया था.

Advertisement

पुलिस और वाणिज्य कर की टीम ने तुरंत सारा पटाखा जब्त कर मूल्यांकन शुरू किया. बरामद अवैध पटाखा इतना ज्यादा था कि इसका मूल्यांकन में एक एक दिन से ज्यादा का समय लग गया. इस पटाखे की अनुमानित कीमत एक करोड़ रुपये से ज्यादा की बताई जा रही है.

वाराणसी में जब्त पटाखे (फोटो- आजतक)

वाणिज्य कर विभाग ने लाइसेंस धारक पर कार्रवाई करते हुए 12,06,000 रुपयों का सेल्स टैक्स और 12,06,000 रुपयों का जुर्माना लगाया है.

देखें: आजतक LIVE TV

इस मामले में आगे की कार्रवाई बड़ागांव थाने की पुलिस ने करते हुए पुलिस ने बेनियाबाग के रहने वाले लाइसेंस धारक शाबी अली के विरुद्ध विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है और गोदाम को सील कर दिया है. पुलिस गोदाम का लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई कर रही है. 

Advertisement


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »