यूपी से भी आई राहतभरी खबर, 24 घंटे में 10 हजार से भी कम केस

उत्तर प्रदेश में जारी कोरोना संकट के बीच राहत की खबर सामने आई है. बीते 24 घंटे में राज्य में 10 हजार से कम नए केस सामने आए हैं. अब राज्य में कुल एक्टिव मामलों की संख्या 1,49,032 है.

Advertisement
उत्तर प्रदेश में धीमी पड़ रही है कोरोना की रफ्तार (फोटो-PTI) उत्तर प्रदेश में धीमी पड़ रही है कोरोना की रफ्तार (फोटो-PTI)

अभिषेक मिश्रा

  • लखनऊ,
  • 17 मई 2021,
  • अपडेटेड 7:05 PM IST
  • यूपी में 24 घंटे में 285 लोगों की हुई मौत
  • 23,045 मरीज हुए अस्पताल से डिस्चार्ज
  • 24 घंटे में सामने आए 9,391 नए केस

उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन जैसी स्थितियों के बाद कोरोना वायरस संक्रमण की रफ्तार धीमी पड़ती दिख रही है. राज्य में बीते 24 घंटे में कोविड मामलों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 10 हजार से भी कम नए केस सामने आए हैं. कुल नए केस सोमवार को 9,391 दर्ज किए गए. अब यूपी में कोविड के एक्टिव मामलों की संख्या 1,49,032 पर पहुंच गई है.

Advertisement

हालांकि राज्यों में कोरोना से होने वाली मौतों का सिलसिला नहीं टूट रहा है. बीते 24 घंटे में यूपी में 285 कोविड मरीज जान गंवा चुके हैं. 22 लोगों की मौत लखनऊ में तो कानपुर में 21 मरीजों की मौत हुई है. राज्य में कुल 2,55,110 सैंपल टेस्ट हुए हैं. अस्पताल से ठीक होकर डिस्चार्ज होने वाले मरीजों की तादाद भी बढ़ी है. 24 घंटे में स्वस्थ होकर घर लौटने वाले मरीजों की संख्या 23,045 है.

राजधानी लखनऊ में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 9,849 है वहीं वाराणसी में 6,101 एक्टिव केस हैं. वाराणसी में बीते 24 घंटे में कुल 7 कोविड मरीजों की मौत हुई है. कोरोना संक्रमण की स्थिति लखनऊ और कानपुर में सबसे ज्यादा खराब हैं, जहां सर्वाधिक मौतें हुई हैं.

यह भी पढ़ें- 

देश में भी घटे कोरोना संक्रमण के केस

देश में भी कोरोना संक्रमण के मामले घटे हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक देश में बीते 24 घंटे में कुल 2,81,386 नए केस सामने आए हैं. कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 3,78,741 है. 24 घंटे में कुल 4,106 मरीज जान गंवा चुके हैं.

वहीं देश में कोरोना से अब तक ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 2,11,74,076 तक पहुंच गई है. अब तक कोविड संक्रमण से 2,74,390 मरीजों की जान जा चुकी है. देश में कोरोना के कुल एक्टिव मामलों की संख्या 35,16,997 है, वहीं 18,29,26,460 लोगों का टीकाकरण हो चुका है.

यह भी पढ़ें-


 

Advertisement


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement