बुलंदशहर हिंसा: फरार 18 आरोपियों की तस्वीरें जारी, जब्त होगी संपत्ति

बुलंदशहर हिंसा मामले में जिला पुलिस ने फरार 18 आरोपियों की तस्वीर जारी की है और कहा कि इनकी चल संपत्ति जब्त की जाएगी.

Advertisement
बुलंदशहर हिंसा (फाइल फोटो) बुलंदशहर हिंसा (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • बुलंदशहर,
  • 14 दिसंबर 2018,
  • अपडेटेड 8:00 AM IST

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में पिछले दिनों हुई हिंसा मामले में जिला पुलिस ने फरार 18 आरोपियों की तस्वीर जारी की है. साथ ही पुलिस ने कहा कि इनकी चल संपत्ति जब्त की जाएगी.

इससे पहले बुलंदशहर हिंसा के दौरान एक पुलिस इंस्पेक्टर की हत्या किए जाने के मामले में आरोपी सैनिक को गिरफ्तार करके 14 दिन के लिए हिरासत में भेज दिया था. वहीं, बुलंदशहर के अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) रईस अख्तर को हटाकर लखनऊ पीएसी मुख्यालय भेज दिया गया है. उनके स्थान पर गाजियाबाद में पुलिस नियंत्रण कक्ष में तैनात रहे मनीष मिश्र को भेजा गया है.

Advertisement

पिछले दिनों हुई हिंसा में एक पुलिस इंस्पेक्टर की हत्या के मामले में सरकार बुलंदशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के. बी. सिंह को पहले ही हटा चुकी है.

उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के महानिरीक्षक अमिताभ यश ने रविवार को बताया कि बुलंदशहर में इंस्पेक्टर सुबोध सिंह की हत्या के मामले में आरोपी जितेंद्र मलिक उर्फ जीतू फौजी को सेना ने शनिवार देर रात मेरठ में एसटीएफ को सौंप दिया.

जितेंद्र को न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया जहां से उसे 14 दिन की हिरासत में जेल भेज दिया गया. जितेंद्र से क्राइम ब्रांच ने पूछताछ की. इसके अलावा प्रदेश सरकार द्वारा इस घटना की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल ने भी गिरफ्तार आरोपी से पूछ पड़ताल की.

जितेंद्र को जिला अस्पताल में चिकित्सीय परीक्षण के बाद मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया.

Advertisement

गौरतलब है कि गत तीन दिसंबर को स्याना कोतवाली क्षेत्र के चिंगरावठी इलाके में कथित गोकशी के मामले को लेकर भीड़ से संघर्ष में इंस्पेक्टर सुबोध सिंह शहीद हो गए थे. इसके अलावा सुमित नामक एक युवक की भी मृत्यु हो गई थी.

इस मामले में जितेंद्र समेत 27 नामजद तथा 50-60 अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज किया गया था. इनमें से अब तक 10 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »