बरेली: सपा कार्यालय की काटी गई बिजली, पांच साल से जमा नहीं था बिल

बरेली में समाजवादी पार्टी कार्यालय की बिजली काट दी गई. बताया जा रहा है कि पिछले 5 साल से सपा कार्यालय के बिजली के बिल का भुगतान नहीं किया गया है. सिविल लाइन्स स्थित कार्यलय पर 1.15 लाख रुपये का बिजली का बिल बकाया है.

Advertisement
बरेली में सपा कार्यालय की कटी बिजली (फोटो- आजतक) बरेली में सपा कार्यालय की कटी बिजली (फोटो- आजतक)

कृष्ण गोपाल राज

  • बरेली ,
  • 14 अप्रैल 2022,
  • अपडेटेड 8:42 AM IST
  • 5 साल से नहीं किया गया था बिजली का बिल जमा
  • सपा कार्यालय का बिजली कनेक्शन काट दिया
  • कार्यालय पर 1.15 लाख रुपये का बिल बकाया

यूपी के बरेली में विधायक शहजिल इस्लाम के अवैध पेट्रोल पंप पर योगी सरकार का बुलडोजर चलने के बाद अब सपा कार्यालय की बिजली काट दी गई है. बिजली विभाग का कहना है कि पिछले 5 साल से समाजवादी पार्टी कार्यालय का बिल नहीं भरा गया था. जिसकी वजह से यह कार्रवाई करनी पड़ी. कार्यालय पर 1.15 लाख रुपये का बिजली का बिल बकाया है. 

एसडीओ गौरव शर्मा का कहना है कि बिल जमा करने के लिए सपा नेताओं को कई बार फोन करके कहा गया लेकिन बिल जमा नहीं काराया गया. जिसके बाद सपा कार्यालय का कनेक्शन काट दिया गया. उन्होंने बताया कि सपा कार्यालय का कनेक्शन वीर पाल सिंह यादव के नाम से है. वह समाजवादी पार्टी में जिलाध्यक्ष रह चुके हैं. पूर्व राज्यसभा सांसद वही अब वीर पाल सिंह यादव प्रगतिशील समाजवादी पार्टी में राष्ट्रीय महासचिव हैं. 

Advertisement

गर्मी दिन पर दिन बढ़ती जा रही है. ऐसे में यूपी में बिजली विभाग बकायेदारों के खिलाफ यह अभियान चलाया जा रहा है. यूपीसीएल में 10 हजार से ज्यादा बकाया होने पर कनेक्शन काटने का प्रावधान है,  इसी के तहत बिजली विभाग ने समाजवादी पार्टी के बरेली कार्यालय पर कार्रवाई की. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »