गंगा नदी के किनारे नहाने या फोटो खिंचाने गए तो होगी गिरफ्तारी

प्रशासन सिंचाई विभाग की मदद से गंगा बैराज पर आठ से दस फिट उंची बैरीकैडिंग भी बना रहा है ताकि लोग फोटो खींचने के चक्कर में नीचें न उतर सकें.

Advertisement

प्रियंका झा

  • कानपुर,
  • 02 जुलाई 2016,
  • अपडेटेड 11:25 AM IST

गंगा बैराज पर पिकनिक मनाने जाने वाले लोग अब सावधान हो जाएं. क्योंकि अब अगर वह गंगा नदी के किनारे तक गए तो उन्हें सीआरपीसी की धारा 151 के तहत शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया जायेगा. प्रशासन ने यह फैसला पिछले सप्ताह गंगा नदी के किनारे सेल्फी लेने के चक्कर में सात युवको के गंगा नदी में डूबने के बाद लिया है.

Advertisement

जिला प्रशासन के आंकड़ों के अनुसार सितंबर 2015 से अब तक 24 लोग गंगा नदी के किनारे जाने पर डूब गए हैं.

प्रशासन सिंचाई विभाग की मदद से गंगा बैराज पर आठ से दस फिट उंची बैरीकैडिंग भी बना रहा है ताकि लोग के चक्कर में नीचें न उतर सकें.

कानपुर पुलिस के एसएसपी शलभ माथुर ने बताया कि गंगा बैराज पर नदी के किनारे पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं. जो भी व्यक्ति गंगा बैराज से फोटो खींचने या नहाने जाएगा उसे सीआरपीसी की धारा 151 के तहत गिरफ्तार किया जाएगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »