बाबरी विध्वंस के 26 साल, अयोध्या में BJP का शौर्य दिवस तो मुस्लिम पक्ष का ब्लैक डे

बाबरी विध्वंस की घटना को आज 26 साल पूरे हो गए हैं. इस मौके पर बीजेपी आज अयोध्या में शौर्य दिवस और मुस्लिम पक्ष के लोग काला दिवस मना रहे हैं.

Advertisement
बाबरी विध्वंस के 26 साल (फाइल फोटो, India Today Archives) बाबरी विध्वंस के 26 साल (फाइल फोटो, India Today Archives)

कुमार अभिषेक / शिवेंद्र श्रीवास्तव

  • अयोध्या/नई दिल्ली,
  • 06 दिसंबर 2018,
  • अपडेटेड 11:25 PM IST

6 दिसंबर, 1992 को अयोध्या में हुए बाबरी मस्जिद विध्वंस को आज 26 साल पूरे हो गए हैं. 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले राम मंदिर निर्माण का मुद्दा गर्माया हुआ है, ऐसे में बाबरी विध्वंस की बरसी पर अयोध्या में सुरक्षा बढ़ाई गई है.

आज भारतीय जनता पार्टी अयोध्या के कारसेवक भवन में शौर्य दिवस मनाएगी, वहीं पक्ष के लोग इस मामले के मुद्दई इकबाल अंसारी के घर काला दिवस मनाएंगे. अयोध्या के अलावा आज दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में विश्व हिंदू परिषद (VHP), शिवसेना इस अवसर पर कार्यक्रम करेंगे.

Advertisement

दिल्ली में क्या कार्यक्रम?

दिल्ली बीजेपी के उपाध्यक्ष जयप्रकाश अपने समर्थकों के साथ राम मंदिर निर्माण को लेकर झंडेवालान मंदिर में यज्ञ का आयोजन करेंगे. वहीं, शिवसेना भी आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने वाली है. शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने हाल ही में सपरिवार रामलला के दर्शन भी किए थे.

गौरतलब है कि कुछ ही दिन पहले विश्व हिंदू परिषद और संत समाज ने मिलकर अयोध्या में धर्म सभा का आयोजन किया था, इस दौरान हजारों की संख्या में लोग वहां जुटे थे. ऐसा ही एक कार्यक्रम 9 दिसंबर को राजधानी दिल्ली में होना है, जिसकी तैयारी जोरों से चल रही है.

मूर्ति बनवाएगी सरकार

सूबे के मुख्यमंत्री ने भी अयोध्या को लेकर हाल में बड़ा ऐलान किया था. उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से श्री राम की 201 मीटर ऊंची मूर्ति बनाई जाएगी. हाल ही में इसकी एक तस्वीर भी जारी की गई थी.

Advertisement

सुप्रीम कोर्ट में है मामला

आपको बता दें कि एक तरफ कई पक्षों की तरफ से अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए केन्द्र सरकार पर दबाव बनाया जा रहा है, तो वहीं अभी रामजन्मभूमि-बाबरी मस्जिद का मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है. सुप्रीम कोर्ट में इसको लेकर जनवरी, 2019 में सुनवाई होनी है. सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई आस्था के आधार पर नहीं बल्कि जमीन विवाद के हिसाब से हो रही है.

गौरतलब है कि आज से 26 साल पहले में 6 दिसंबर को लाखों की संख्या में कारसेवकों ने अयोध्या पहुंचकर बाबरी मस्जिद को गिरा दिया. उग्र भीड़ ने तकरीबन 5 घंटे में ढांचे को तोड़ दिया. इसके बाद देश भर में सांप्रदायिक दंगे हुए और इसमें कई बेगुनाह मारे गए थे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »