इवांका को लेकर अखिलेश का PM पर वार- विदेशी वंशज का स्वागत, और हमारा विरोध?

अखिलेश ने ट्वीट किया- ''विदेशी मेहमान का स्वागत है! वंशवाद का विरोध करनेवाले आज किसी विदेशी वंशज के स्वागत में हाथ बांधे खड़े हैं. ये विरोध का कैसा विरोधाभास है.''

Advertisement
अखि‍लेश यादव (फाइल) अखि‍लेश यादव (फाइल)

रणविजय सिंह

  • लखनऊ,
  • 28 नवंबर 2017,
  • अपडेटेड 11:15 PM IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी और सलाहकार इवांका ट्रंप मंगलवार को भारत के दौरे पर आईं. इवांका के दौरे को लेकर यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भी एक ट्वीट किया. इस ट्वीट में अखिलेश ने पीएम मोदी पर तंज कसा और कहा कि ये आपका कैसा विरोध है. दरअसल अखिलेश वंशवाद को लेकर बीजेपी के स्‍टैंड पर तंज कस रहे थे. अखिलेश ने क्‍या किया ट्वीट...

Advertisement

अखिलेश ने ट्वीट किया- ''विदेशी मेहमान का स्वागत है! वंशवाद का विरोध करनेवाले आज किसी विदेशी वंशज के स्वागत में हाथ बांधे खड़े हैं. ये विरोध का कैसा विरोधाभास है.''

बता दें, इवांका ट्रंप हैदाराबाद में हो रहे ग्लोबल एंटरप्रेन्योरशिप समिट में हिस्सा लेने पहुंची हैं. इस समिट में उनकी मुलाकात पीएम मोदी से हुई. इवांका का भारत में काफी धूम-धाम से स्‍वागत किया गया है. अखिलेश ने इसी बात को लेकर बीजेपी और पर तंज कसा है.

दरअसल, बीजेपी के लीडर हमेशा से ये बताते हैं कि वो राजनीति में वंशवाद के खिलाफ हैं. इस बात का जिक्र चुनाव में भी किया जाता है. यूपी चुनाव में भी बीजेपी की ओर से समाजवादी पार्टी के वंशवाद को मुद्दा बनाया गया था.

इसके तहत बकायदा मुलायम सिंह यादव की फैमिली को टारगेट किया गया. साथ ही ये प्रचारित किया गया था कि ये समाजवादी पार्टी नहीं एक परिवार की पार्टी है. अखिलेश का ये ट्वीट उसी प्रचार को लेकर किया गया है.

Advertisement

पीएम मोदी ने किया

भारत पहुंची इवांका का PM मोदी ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. उनके साथ विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भी मौजूद थीं. इवांका ने भी पीएम मोदी की जमकर तारीफ की.

इवांका ने कहा, एक चाय बेचने से लेकर पीएम बनने का सफर अविश्वसनीय है. इवांका ने मोदी सरकार के नेतृत्व में भारत के विकास की तारीफ की.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »