'अग्निवीर' बनने के लिए बदल लिया धर्म! फर्जी दस्तावेज से सेना में भर्ती होने पहुंचे युवक, FIR दर्ज

बरेली एसपी सिटी ने बताया कि अग्निवीर भर्ती जाट रेजीमेंट में दो व्यक्ति पकड़े गए. उनमें एक का नाम अरुण खान है, जोकि आगरा के खंदौली का रहने वाला है. वहीं दूसरा युवक फाल सिंह भी खंदौली का ही रहने वाला है. ये दोनों व्यक्ति जाली आधार कार्ड, मार्कशीट और जाति प्रमाणपत्र के आधार पर सेना में भर्ती की कोशिश कर रहे थे.

Advertisement
सांकेतिक फोटो सांकेतिक फोटो

कृष्ण गोपाल राज

  • बरेली,
  • 15 सितंबर 2022,
  • अपडेटेड 12:00 AM IST

यूपी के बरेली में जाट रेजिमेंट में चल रही अग्निवीर भर्ती में फर्जी दस्तावेज लगाकर भर्ती देखने आए दो युवकों को पकड़ लिया गया. जांच में पता चला कि दोनों युवक आगरा के रहने वाले हैं, उन्हें बायोमैट्रिक फिंगर प्रिंट लेने के दौरान पकड़ा गया. उसके बाद उन दोनों को थाना कैंट पुलिस को सौंप दिया गया है. अब पुलिस और आर्मी इंटेलीजेंस इस मामले की जांच कर रही है.

Advertisement

पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि दोनों युवक पहले भी सेना की भर्ती देख चुके हैं. सेना अधिकारियों को पता चला कि दोनों षड़यंत्र करके नाम, पता और धर्म बदलकर फर्जी दस्तावेज तैयार कर दोबारा भर्ती देख रहे हैं. पकड़े गए युवकों में एक का असली नाम अरुण खान है, जिसने अपना असली नाम छिपाकर धर्मराज नाम से दस्तावेज लगाए हैं. दूसरे युवक ने अपना नाम रंजीत सिंह बताया है. रंजीत साल 2021 में मोनू चौधरी नाम से सेना में भर्ती के लिए आ चुका है. 

फर्जी दस्तावेज से देख रहे हैं भर्ती

बरेली एसपी सिटी ने बताया कि थाना क्षेत्र कैंट में चल रही अग्निवीर भर्ती जाट रेजीमेंट में दो व्यक्ति पकड़े गए. उनमें एक का नाम अरुण खान है, जोकि आगरा के खंदौली का रहने वाला है. वहीं दूसरा युवक फाल सिंह भी खंदौली का ही रहने वाला है. ये दोनों व्यक्ति जाली आधार कार्ड, मार्कशीट और जाति प्रमाणपत्र के आधार पर सेना में भर्ती की कोशिश कर रहे थे. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दौरान बायो मैट्रिक एडिफिकेशन में दोनों को पकड़ा गया. इनके खिलाफ धारा 420, 467, 468, 471 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है. 

Advertisement

दोनों की मंशा की हो रही है जांच 

फर्जी दस्तावेजों के जरिए सेना में भर्ती के लिए आए दोनों युवकों की मंशा क्या थी. वो दोनों नाम और धर्म बदलकर सेना में भर्ती क्यों होना चाहते थे. इसी जांच गहनता से की जा रही है. आर्मी इंटेलीजेंस भी हर पहलू के आधार पर जांच कर रही है.  

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »