गांव के युवक से चल रहा था पत्नी का अफेयर... झगड़ा हुआ तो पति की हत्या कर दी, बैलगाड़ी पर लादकर फेंक आए लाश

तेलंगाना के जयशंकर भूपालपल्ली जिले में अजमीरा चंदू नाम के शख्स का शव गांव के बाहर मिला है. शुरुआती जांच में अजमीरा की पत्नी पावनी और गांव के ही दरावत संतोष पर हत्या में शामिल होने का शक है. पावनी और संतोष के बीच अफेयर चल रहा था.

Advertisement
पत्नी और उसके प्रेमी पर हत्या का शक. (Photo: ITG) पत्नी और उसके प्रेमी पर हत्या का शक. (Photo: ITG)

अब्दुल बशीर

  • हैदराबाद,
  • 07 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 11:42 AM IST

तेलंगाना के जयशंकर भूपालपल्ली जिले में एक युवक की हत्या कर दी गई. युवक का शव गांव के बाहर मिला है. जांच में चोटों के निशान भी मिले हैं. पुलिस की शुरुआती जांच में शक जताया गया है कि पत्नी के अफेयर को लेकर हुए विवाद के बाद उसकी हत्या की गई. इस मामले में युवक की पत्नी और गांव के ही एक दूसरे व्यक्ति पर संदेह है. पुलिस का कहना है कि हत्या के बाद शव को बैलगाड़ी पर रखकर गांव के बाहर फेंक दिया गया. शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में तनाव का माहौल बन गया. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement

मृतक की पहचान अजमीरा चंदू के रूप में हुई है. वह गोलाबुड्डारम (चिकनपल्ली) गांव का रहने वाला था. शनिवार को गांव के बाहरी इलाके में उसका शव मिला. उसके शरीर पर कई चोटों के निशान थे. सूचना मिलने पर भूपालपल्ली के डीएसपी संपत राव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. भूपालपल्ली और गणपुरम सर्किल के पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की पड़ताल शुरू की.

यह भी पढ़ें: तीन दिन से लापता युवक का झाड़ियों में मिला अधजला शव, परिवार ने लगाया जिंदा जलाकर हत्या का आरोप, ग्रामीणों ने लगाया जाम

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि चंदू की पत्नी पावनी का गांव के रहने वाले दरावत संतोष के साथ अफेयर था. इसी को लेकर शुक्रवार को चंदू और उसकी पत्नी के बीच विवाद हुआ था. पुलिस को शक है कि शुक्रवार रात संतोष ने पावनी संग मिलकर चंदू की हत्या कर दी. शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि हत्या चंदू के घर पर की गई थी.

Advertisement

बैलगाड़ी से शव गांव के बाहर ले जाने का शक

पुलिस को आशंका है कि हत्या के बाद शव को बैलगाड़ी पर रखकर गांव के बाहरी इलाके में ले जाया गया और वहां फेंक दिया गया. डीएसपी संपत राव ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में चंदू की पत्नी और संतोष की भूमिका सामने आई है. भूपालपल्ली के सर्किल इंस्पेक्टर मामले की जांच कर रहे हैं. पुलिस दोनों संदिग्धों को पकड़ने की कोशिश कर रही है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. अब जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि चंदू की हत्या किस तरह और किन परिस्थितियों में हुई. पुलिस यह भी पता लगा रही है कि वारदात में और कोई शामिल था या नहीं. फिलहाल पत्नी पावनी और संतोष की भूमिका को लेकर पुलिस को शक है. जांच पूरी होने के बाद ही घटना की पूरी कहानी सामने आ सकेगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »