गरीबी मिटाने वाले विभाग के अफसर के पास 5 करोड़ की संपत्ति! ACB की 10 ठिकानों पर रेड, 1.8 KG सोना और फॉर्च्यूनर भी मिली

तेलंगाना में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने MEPMA के एडिशनल डायरेक्टर सैयद यदागिरी राव नल्लागुंटा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज किया है. ACB ने अफसर के 10 ठिकानों पर छापेमारी की, जहां करीब 4.75 करोड़ रुपये की संपत्ति का पता चला. इसमें 1.8 किलो सोना, 3 किलो चांदी, हैदराबाद में प्लॉट और फ्लैट, 2 करोड़ रुपये का G+3 मकान और करीब 73 लाख रुपये की दो कारें शामिल हैं.

Advertisement
एसीबी टीम ने 10 ठिकानों पर की छापेमारी. (Photo: ITG) एसीबी टीम ने 10 ठिकानों पर की छापेमारी. (Photo: ITG)

अब्दुल बशीर

  • हैदराबाद,
  • 04 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 11:06 AM IST

जिस विभाग की जिम्मेदारी शहरों में रहने वाले गरीब परिवारों की मदद करना है, उसी विभाग के एक बड़े अधिकारी पर आय से ज्यादा संपत्ति जुटाने का आरोप लगा है. मामला तेलंगाना का है. यहां एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने Mission for Elimination of Poverty in Municipal Areas यानी MEPMA के एडिशनल डायरेक्टर सैयद यदागिरी राव नल्लागुंटा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज किया है.

Advertisement

ACB के मुताबिक, अधिकारी के खिलाफ कमाई से ज्यादा संपत्ति जुटाने का आरोप है. जांच के शुरुआती दौर में अधिकारियों ने 10 ठिकानों पर तलाशी ली. इनमें अधिकारी का घर, दफ्तर, बैंक लॉकर और उनके रिश्तेदारों, करीबियों और कथित बेनामीदारों से जुड़ी संपत्तियां शामिल थीं.

इस कार्रवाई में करीब 4.75 करोड़ रुपये की संपत्ति का पता चला है. इसमें हैदराबाद और सूर्यापेट में जमीन, मकान, फ्लैट, सोने-चांदी के गहने, गाड़ियां, बैंक में जमा रकम और घर का सामान शामिल है. बरामद संपत्तियों की मार्केट वैल्यू सरकारी अनुमान से काफी ज्यादा हो सकती है.

10 ठिकानों पर छापेमारी, कहां-कहां पहुंची ACB?

तेलंगाना ACB की रंगारेड्डी रेंज ने सैयद यदागिरी राव नल्लागुंटा के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है. इसके बाद ACB की टीमों ने एक साथ 10 जगहों पर तलाशी ली. घर और दफ्तर की तलाशी के साथ अधिकारियों ने बैंक लॉकर और उन संपत्तियों की भी जांच की, जिनका कनेक्शन अफसर के रिश्तेदारों, करीबियों और कथित बेनामीदारों से बताया गया है. ACB का कहना है कि शुरुआती जांच में करीब 4,75,61,171 रुपये की संपत्ति का पता चला है. हालांकि, यह जांच अभी पूरी नहीं हुई है. संपत्तियों से जुड़े दस्तावेजों और दूसरे रिकॉर्ड की जांच जारी है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 70 लाख कैश, 6 लाख की लग्जरी घड़ियां... पटना में ADM के घर छापे में मिली करोड़ों की संपत्ति

ACB के मुताबिक, अधिकारी से जुड़ी अचल संपत्तियों में हैदराबाद और सूर्यापेट में 12 खाली प्लॉट शामिल हैं. इनकी कीमत करीब 58.63 लाख रुपये आंकी गई है. इसके अलावा हैदराबाद के उप्पल इलाके में दो रिहायशी फ्लैट मिले हैं, जिनकी कीमत करीब 31.36 लाख रुपये बताई गई है. इसी इलाके में एक G+3 बिल्डिंग भी है. यानी ऐसी इमारत जिसमें ग्राउंड फ्लोर के ऊपर तीन मंजिलें हों. इसके साथ एक पेंटहाउस भी है. इस पूरी इमारत की कीमत करीब 2 करोड़ रुपये आंकी गई है.

सूर्यापेट जिले में RCC छत वाला एक मकान भी मिला है, जिसकी कीमत करीब 4.75 लाख रुपये बताई गई है. इसके अलावा उप्पल में एक दुकान की पहचान हुई है. इसकी कीमत करीब 1.06 लाख रुपये आंकी गई है. इस तरह जांच में सामने आई संपत्तियों में जमीन, रिहायशी मकान और व्यावसायिक संपत्ति तीनों शामिल हैं.

1.8 किलो सोना, 3 किलो चांदी और 73 लाख की गाड़ियां

छापेमारी के दौरान ACB को सिर्फ जमीन और मकान ही नहीं, कीमती गहने और गाड़ियां भी मिलीं. अधिकारियों के मुताबिक, करीब 1,792.2 ग्राम सोने के गहने मिले हैं. इनकी कीमत लगभग 33.82 लाख रुपये बताई गई है. इसके अलावा करीब 3 किलो चांदी के गहने भी मिले, जिनकी कीमत 1.80 लाख रुपये आंकी गई है.

Advertisement

गाड़ियों की बात करें तो अधिकारी से जुड़ी संपत्तियों में एक टोयोटा फॉर्च्यूनर और एक दूसरी कार शामिल है. दोनों की कुल कीमत करीब 73 लाख रुपये बताई गई है. इसके अलावा तीन दोपहिया वाहन भी मिले हैं, जिनकी कीमत करीब 2.80 लाख रुपये है.

ACB की लिस्ट में घर के सामान की कीमत करीब 29.08 लाख रुपये और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स की कीमत करीब 7.01 लाख रुपये बताई गई है. अलग-अलग बैंक खातों में करीब 32.30 लाख रुपये जमा होने की जानकारी भी सामने आई है. ACB ने शुरुआती आकलन में कुल संपत्ति की कीमत करीब 4.75 करोड़ रुपये बताई है.

यह भी पढ़ें: दिनभर में सिर्फ तीन चम्मच पानी और रखा भूखा, बुजुर्ग महिला डॉक्टर की करोड़ों की संपत्ति हड़पने की साजिश

हालांकि, ब्यूरो का कहना है कि इन संपत्तियों की बाजार कीमत आधिकारिक आकलन से काफी ज्यादा हो सकती है. अधिकारियों ने साफ किया है कि कुछ और संपत्तियों की जानकारी जुटाई जा रही है. दस्तावेजों, बैंक खातों और संपत्तियों से जुड़े रिकॉर्ड की जांच जारी है. ACB के मुताबिक, अधिकारी को हैदराबाद में भ्रष्टाचार निरोधक मामलों की स्पेशल कोर्ट में पेश किया जाना है, जहां उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजे जाने की प्रक्रिया होगी.

सरकारी अधिकारी रिश्वत मांगे तो कहां करें शिकायत?

Advertisement

इस कार्रवाई के साथ तेलंगाना ACB ने आम लोगों से सरकारी अधिकारियों की ओर से रिश्वत मांगे जाने पर शिकायत करने की अपील भी की है. इसके लिए ब्यूरो ने टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1064 जारी किया है. इसके अलावा WhatsApp नंबर 9440446106 पर भी शिकायत की जा सकती है. ACB ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए भी लोगों से भ्रष्टाचार से जुड़ी जानकारी शेयर करने को कहा है. फिलहाल इस मामले में जांच आगे बढ़ रही है. यह भी जांच का विषय है कि इन संपत्तियों को खरीदने के लिए पैसा कहां से आया और क्या इनमें किसी दूसरे व्यक्ति के नाम पर खरीदी गई संपत्तियां भी शामिल हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »