न्यूड फोटो मार्फिंग और ब्लैकमेलिंग से परेशान युवक ने की खुदकुशी, पुलिस ने लोगों को किया अलर्ट

न्यूड फोटो मॉर्फिंग और ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर एक युवक ने सुसाइड कर लिया. इस घटना ने साइबर सुरक्षा को लेकर एक बार फिर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. वहीं घटना के बाद पुलिस ने लोगों भी अलर्ट किया है.

Advertisement
ब्लैकमेलिंग से परेशान युवक ने किया सुसाइड. (Photo: Representational ) ब्लैकमेलिंग से परेशान युवक ने किया सुसाइड. (Photo: Representational )

अब्दुल बशीर

  • हैदराबाद,
  • 04 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 1:00 PM IST

हैदराबाद के रामनगर इलाके में न्यूड फोटो मॉर्फिंग और ब्लैकमेल का शिकार होने के बाद एक 36 साल के व्यक्ति ने सुसाइड कर लिया. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. मृतक की पहचान प्रेम कुमार (36) के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार अज्ञात साइबर अपराधियों ने उसे मॉर्फ्ड न्यूड तस्वीरें भेजीं और धमकी दी कि अगर उसने तुरंत ₹3,000 नहीं दिए, तो वे उसके परिवार के सदस्यों की भी न्यूड तस्वीरें और वीडियो फैला देंगे.

Advertisement

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पत्नी और परिवार के सदस्यों द्वारा बार-बार भरोसा दिलाने के बावजूद भी व्यक्ति ने ऐसा कदम उठाया. जबकि उसके परिवार वाले उसे पुलिस में शिकायत करने की सलाह दे रहे थे. अधिकारी के मुताबिक पीड़ित कथित तौर पर लगातार धमकियों के कारण गंभीर मानसिक तनाव में था.

यह भी पढ़ें: 'मैंने समझा कपल है, रात दो बजे का वो सीन...' गाजियाबाद में ट्रिपल सुसाइड को देखने वाले अरुण की जुबानी

ऐसे में दबाव से परेशान होकर प्रेम कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. परिवार द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है.

पुलिस ने लोगों से की ये अपील

पुलिस ने एक बार फिर नागरिकों से आग्रह किया है कि जब साइबर ब्लैकमेल करने वाले उन्हें निशाना बनाएं तो घबराएं नहीं या पैसे न दें. अधिकारियों ने जोर दिया कि एक बार पैसे देने के बाद मांगें आमतौर पर जारी रहती हैं. जिससे स्थिति और खराब हो जाती है.

Advertisement

पीड़ितों को सलाह दी जाती है कि वे ऐसी घटनाओं की तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट करें या 1930 पर साइबर क्राइम हेल्पलाइन से संपर्क करें. अधिकारियों ने इस बात पर जोर दिया कि समय पर रिपोर्टिंग और हिम्मत साइबर जबरन वसूली के अपराधों का मुकाबला करने के सबसे प्रभावी तरीके हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement