हैदराबाद: मजदूरों से भरे ऑटो की ट्रक से टक्कर... 3 की मौत, 10 की हालत नाजुक

हैदराबाद के आउटर रिंग रोड पर एक मालवाहक ऑटो-रिक्शा ट्रक से टकरा गया, जिसमें 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई. इस हादसे में 14 लोग घायल हो गए, जिनमें से 10 की हालत नाजुक बताई जा रही है. एक्सीडेंट के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया था, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने 20 किलोमीटर तक पीछा कर उसे पकड़ लिया.

Advertisement
ओटो में 17 मजदूर सवार थे. (Photo- ITGD) ओटो में 17 मजदूर सवार थे. (Photo- ITGD)

अब्दुल बशीर

  • हैदराबाद,
  • 08 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 12:25 PM IST

तेलंगाना के हैदराबाद में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है. आउटर रिंग रोड पर हिमायत सागर के पास  17 लोगों को ले जा रहा एक मालवाहक ऑटो-रिक्शा आगे चल रहे ट्रक से टकरा गया. इस दर्दनाक हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल हो गए.

ये हादसा रविवार तड़के करीब 12:45 बजे राजेंद्रनगर पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत आउटर रिंग रोड के माइलस्टोन 147+230 पर बाईं ओर हुआ. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मालवाहक ऑटो में सवार सभी लोग पेशे से मजदूर थे. वो मुचिंतल में एक इमारत में पेंटिंग का काम पूरा करने के बाद वापस लौट रहे थे.

Advertisement

यात्रा के दौरान ऑटो-रिक्शा अचानक अपने आगे चल रहे ट्रक से पीछे से टकरा गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया.

ड्राइवर को नींद की झपकी आने की आशंका

शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस का अनुमान है कि ऑटो ड्राइवर को गाड़ी चलाते समय नींद की झपकी आ गई होगी, जिसके कारण ये भयानक हादसा हुआ. घटना के तुरंत बाद घायल 14 लोगों को इलाज के लिए पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया. घायलों में से 10 की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है.

यह भी पढ़ें: झारखंड में बड़ा सड़क हादसा, बेकाबू ट्रक ने कई लोगों को रौंदा, 7 की मौत

ट्रक चालक फरार, 20 किमी पीछा कर दबोचा

हादसे के बाद ट्रक चालक ने गाड़ी रोकने के बजाय मौके से भागने की कोशिश की. हालांकि, ORR के सुरक्षाकर्मियों ने ट्रक का लगभग 20 किलोमीटर तक पीछा किया और उसे घेरकर रोक लिया. राजेंद्रनगर पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »