सात महीने से यूपी में लिखी जा रही है 'गौरव गाथा': योगी आदित्यनाथ

उन्होंने कहा कि 1990 से जातिवाद, परिवारवाद और भ्रष्टाचार की राजनीति हावी थी, लेकिन सात महीने से विकास की 'गौरव गाथा' लिखी जा रही है. उन्होंने किसान ऋण मोचन योजना के प्रमाणपत्र भी बांटे.

Advertisement
योगी आदित्यनाथ योगी आदित्यनाथ

परमीता शर्मा / BHASHA

  • बिजनौर,
  • 24 अक्टूबर 2017,
  • अपडेटेड 8:38 PM IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में ढाई दशक से चल रही जातिवाद, परिवारवाद और भ्रष्टाचार की राजनीति को तिलांजलि देकर सात महीने से विकास की 'गौरव गाथा' लिखी जा रही है. उत्तर प्रदेश के बिजनौर में सहकारी चीनी मिल में मंगलवार को 75 करोड़ रुपये के डिस्टलरी प्लांट का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसान की बदहाली और राज्य में अराजकता के लिए पिछली सरकारों को दोषी ठहराया.

Advertisement

उन्होंने कहा कि 1990 से जातिवाद, परिवारवाद और भ्रष्टाचार की राजनीति हावी थी, लेकिन सात महीने से विकास की 'गौरव गाथा' लिखी जा रही है. उन्होंने किसान ऋण मोचन योजना के प्रमाणपत्र भी बांटे.

पहले पुलिस को दौड़ाते थे अपराधी अब पुलिस उन्हें दौड़ा रही

उन्होंने राज्य की कानून व्यवस्था पर कहा कि पहले अपराधी पुलिस को दौड़ाते थे अब पुलिस उन्हें दौड़ा रही है. पहले व्यापारी पलायन करते थे और अब अपराधी पलायन कर रहे हैं. ने प्रदेश में रिकॉर्ड धान खरीद होने और अब तक लगभग 20 लाख से ज्यादा मुफ्त बिजली कनेक्शन देने का दावा किया.

उन्होंने कहा कि चीनी मिल की क्षमता तीन हजार से बढ़ाकर पांच हजार की जाएगी और 27 मेगावाट का पावर प्लांट लगाकर इस क्षेत्र को 24 घंटे बिजली दी जाएगी. उन्होंने कहा कि यह प्लांट ना केवल जिले के लिए उपहार है बल्कि पड़ोसी राज्य उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के उत्पादकों को भी इसका फायदा मिलेगा.

Advertisement

बिजनौर के किसानों को दिए जाएंगे बिजली कनेक्शन

मुख्यमंत्री ने किसानों की लंबे समय से की जा रही मांग को पूरा करते हुए कहा कि अब 10 ट्रॉली तक मिट्टी खनन की अनुमति एसडीएम देंगे और बिजनौर के 'डार्क जोन' में रोक हटाकर किसानों को दिए जाएंगे. उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए खनन प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »