त्रिपुरा के युवा CM बोले- महाभारत काल में होता था इंटरनेट का इस्तेमाल

मौजूदा राजनीति में सोशल मीडिया के उपयोग का बखान करते-करते वो ये भी कह गए कि हम लंबे वक्त से टेक्नोलॉजी का उपयोग कर रहे हैं. यह हमारे लिए नया नहीं है.

Advertisement
त्रिपुरा के सीएम बिप्लब कुमार देब त्रिपुरा के सीएम बिप्लब कुमार देब

जावेद अख़्तर

  • गुवाहाटी,
  • 18 अप्रैल 2018,
  • अपडेटेड 6:52 AM IST

त्रिपुरा के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता बिप्लब कुमार देब ने इंटरनेट को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया है. उन्होंने नई साइंटिफिक थ्योरी देते हुए दावा किया है कि इंटरनेट महाभारत के दौर में भी था और तब इसका इस्तेमाल किया जाता था.

युवा मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने यह बयान एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान गुवाहाटी में दिया है. उन्होंने इस दौरान कहा, 'भारत युगों से इंटरनेट का इस्तेमाल कर रहा है. महाभारत में संजय ने नेत्रहीन होते हुए भी धृतराष्ट्र को युद्ध के मैदान का हाल सुनाया था. जो इंटरनेट और टेक्नोलॉजी की वजह से ही हुआ.'

Advertisement

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री यहीं नहीं रुके. उन्होंने ये भी दावा किया कि उस युग में सेटेलाइट भी मौजूद थे. दरअसल, बिप्लब देब अपने भाषण में भारत को डिजिटल की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए की प्रशंसा कर रहे थे. इसी दौरान उन्होंने कहा कि मोदी जी ने फेसबुक, वॉट्सएप और ट्विटर को लोगों के बीच प्रचलित किया है. यहां तक कि अब राज्यों के मुख्यमंत्री भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल कर रहे हैं.

मौजूदा राजनीति में सोशल मीडिया के उपयोग का बखान करते-करते त्रिपुरा के मुख्यमंत्री ये भी कह गए कि भारत एक पुरानी सभ्यता है और हम लंबे वक्त से टेक्नोलॉजी का उपयोग कर रहे हैं. यह हमारे लिए नया नहीं है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »