पहले कुकर में डाली एक हजार बम की लड़ी, फिर ढक्कन बंद कर लगा दी आग, फिर हुआ ये

टिकटॉक पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान हो रहे हैं. एक शख्स ने कुकर के अंदर हजार बम की लड़ लगा दी. फिर कुकर के ढक्कन को बंद कर उसमें आग लगा दी. उसके बाद ऐसा धमाका हुआ जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया.

Advertisement
फोटो: वीडियो ग्रैब @hanzala_1344 फोटो: वीडियो ग्रैब @hanzala_1344

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 08 अप्रैल 2020,
  • अपडेटेड 9:37 PM IST

  • कुकर में डाली पटाखे की लड़ी
  • ढक्कन बंद कर लगा दी आग

आजकल लोग टिकटॉक पर अजीबोगरीब वीडियो बनाकर शेयर करते हैं और उन्हें पसंद भी खूब किया जाता है. जिसकी वजह से उन्हें ढेर सारे लाइक्स और कमेंट्स भी मिलते हैं. टिकटॉक पर ऐसा ही एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें दो शख्स कुकर के साथ एक्सपेरिमेंट करते नजर आ रहे हैं. लोग उस वीडियो को देखकर हैरान भी हो रहे हैं और उसे खूब पंसद भी कर रहे हैं.

Advertisement

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स कुकर के अंदर हजार बम की लड़ी फिट कर देता है. फिर वो अपने दोस्त से पूछता है कि क्या इस कुकर की सीटी को निकाल दूं या फिर लगे रहने दूं? दोनों इस पर एक-दो बार चर्चा करते दिखते हैं. कुछ देर बाद कुकर की सीटी को निकाल देने पर दोनों की सहमति बन जाती है और दोनों दोस्त बम की बत्ती को निकाल कर कुकर के ढक्कन को बंद कर देते हैं. फिर वे दोनों कुकर में रखे पटाखे की लड़ी की बत्ती में आग लगा देते हैं. फिर जो होता है उसे देखकर हर किसी के रोंगटे खड़े हो जाते हैं.

वीडियो देखने पर ऐसा लगता है कि इस वीडियो को बनाने का मकसद यह था कि जब कुकर के अंदर पटाखे की लड़ी जलेगी तो क्या होगा? वहीं इस वीडियो में साफ तौर से देखने को मिला. जब कुकर में रखे पटाखे की लड़ी फटती है तो उसके साथ ही कुकर में ऐसा धामाका होता है कि कुकर के चीथड़े उड़कर चारों तरफ फैल जाते हैं. इस वीडियो को शूट करने के लिए दोनों दोस्तों ने दो से तीन कैमरों का इस्तेमाल किया था और दो बार अलग-अलग एंगल से इस वीडियो को दिखाया गया था.

Advertisement

यही नहीं, आपको जानकर हैरानी होगी कि इस वीडियो को दो पार्ट में बनाया गया है. पहले वीडियो में लोगों को यह दिखाया गया कि अगर प्रेशर कुकर में पटाखा रखकर जलाने में क्या होता है. तो वहीं दूसरे पार्ट में दिखाया गया कि पटाखे में आग लगते ही कुकर तेजी से कैसे उड़कर फट जाता है. इसका स्लो मोशन वीडियो भी दिखाया गया है. इस वीडियो को अब तक कई लाइक्स और कमेंट्स मिल चुके हैं. लोग इस खूब पसंद भी कर रहे हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement