देश भर में सावन की घटाओं का जोर, हवाई यातायात प्रभावित

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर-पश्चिम भारत के ज्यादातर इलाकों में सावनी घटाओं की धमा-चौकड़ी जारी है. इसकी वजह से अच्छी बारिश रिकॉर्ड की जा रही है. ऐसा पूर्वानुमान है कि मानसूनी बारिश का सिलसिला अभी कुछ और दिनों तक जारी रहेगा.

Advertisement
ज्यादातर इलाकों में सावनी घटाओं की धमा-चौकड़ी जारी ज्यादातर इलाकों में सावनी घटाओं की धमा-चौकड़ी जारी

केशव कुमार / सिद्धार्थ तिवारी

  • नई दिल्ली,
  • 30 जुलाई 2016,
  • अपडेटेड 4:23 PM IST

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर-पश्चिम भारत के ज्यादातर इलाकों में सावनी घटाओं की धमा-चौकड़ी जारी है. इसकी वजह से अच्छी बारिश रिकॉर्ड की जा रही है. ऐसा पूर्वानुमान है कि मानसूनी बारिश का सिलसिला अभी कुछ और दिनों तक जारी रहेगा.

हवाई यातायात पर पड़ा फर्क
उधर के तमाम इलाकों में रिमझिम फुहारों का सिलसिला जारी है. राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां पर पिछले 24 घंटों में पालम एयरपोर्ट पर 13 सेंटीमीटर की भारी बारिश रिकॉर्ड की गई. इससे हवाई यातायात पर भी फर्क पड़ा. पालम के अलावा दिल्ली रिज, आयानगर, सफदरजंग और लोदी रोड में मध्यम दर्जे की बारिश रिकॉर्ड की गई.

Advertisement

48 घंटों तक बारिश के आसार
मौसम विभाग का कहना है कि के ज्यादातर इलाकों में अगले 24 से 48 घंटों तक रुक-रुककर बारिश होती रहेगी. उसके बाद बाद बारिश में थोड़ी सी कमी आएगी, लेकिन 3 अगस्त से एक बार फिर से दिल्ली-एनसीआर में बादलों की आवाजाही के बीच हल्की बारिश शुरू होने की संभावना बन रही है.

राजस्थान में मध्यम दर्जे की बारिश
राजस्थान की बात करें तो पिछले 24 घंटों में यहां पर कई जगहों पर की गई है. जोधपुर, अजमेर, उदयपुर, भरतपुर और जयपुर में कई जगहों पर भारी बारिश दर्ज की गई है. जयपुर, अजमेर, भरतपुर में ज्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश अभी भी हो रही है. ये स्थिति अगले 24 घंटों तक बनी रहेगी.

यूपी में कई जगहों पर झमाझम बारिश
उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां पर कई जगहों पर झमाझम बारिश रिकॉर्ड की गई है. मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों तक यहां पर कई स्थानों पर भारी बारिश होने की आशंका जताई है. पंजाब और हरियाणा में कई जगहों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश पिछले 24 घंटों में रिकॉर्ड की गई है. इसी तरह से जम्मू-कश्मीर में कुछ जगहों पर हल्की से की गई है.

Advertisement

हिमाचल में भारी बारिश
हिमाचल प्रदेश की बात करें तो यहां पर ज्यादातर जगहों पर बादल छाए हुए हैं और रुक-रुककर बारिश का सिलसिला बना हुआ है. यहां पर हमीरपुर जिले में कई जगहों पर बहुत भारी बारिश रिकॉर्ड की गई है. जबकि सिरमौर, मंडी, कांगड़ा, ऊना, चंबा और शिमला जिले में भारी बारिश पिछले 24 घंटों में रिकॉर्ड की गई है.

उत्तराखंड में एक दो जगहों पर भारी बारिश को छोड़कर ज्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश रिकॉर्ड की गई है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »