रेल मंत्री ने शुरू किया नई दिल्‍ली में रेलवे का पहला आयुष केंद्र

रेलवे कर्मचारियों के लिए उत्तर रेलवे ने केंद्रीय अस्पताल में आयुष केंद्र की शुरुआत हो गई है. रेलकर्मियों को विभिन्न प्रकार की चिकित्सा प्रणालियों का फायदा पहुंचाने के लिए, रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने आयुष सुविधा का केंद्रीय अस्पताल, उत्तर रेलवे, बसंत लेन, नई दिल्ली के परिसर में एक आयुष केंद्र का उद्घाटन किया.

Advertisement
रेल मंत्री, सुरेश प्रभु रेल मंत्री, सुरेश प्रभु

सिद्धार्थ तिवारी / अमित रायकवार

  • नई दिल्ली,
  • 30 अगस्त 2016,
  • अपडेटेड 10:19 AM IST

रेलवे कर्मचारियों के लिए उत्तर रेलवे ने केंद्रीय अस्पताल में आयुष केंद्र की शुरुआत हो गई है. रेलकर्मियों को विभिन्न प्रकार की चिकित्सा प्रणालियों का फायदा पहुंचाने के लिए, रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने आयुष सुविधा का केंद्रीय अस्पताल, उत्तर रेलवे, बसंत लेन, नई दिल्ली के परिसर में एक आयुष केंद्र का उद्घाटन किया.

पांच तरीकों से होगा इलाज
आयुष केंद्र में की पांच पद्धतियों जैसे आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक, यूनानी, सिद्ध, होम्योपैथी के औषधालय होंगे. देश के नागरिकों को देसी और पारंपारिक चिकित्सा पद्धति उपलब्ध कराने के लिए बेहतर स्वास्थ्य की सुविधाओं को बढ़ाया जाएगा. इसकी रेल बजट में इसकी घोषणा की गई है.

Advertisement

इस इलाज का फायदा 1.6 लाख रेलकर्मियों को होगा
केंद्रीय अस्पताल रेलकर्मियों के परिजनों के साथ-साथ रेलवे के कर्मचारियों को इस चिकित्सा सेवा का उपयोग कर सकते हैं. रेलकर्मियों के स्वास्थ्य लाभ के लिए यह औषधालय रोगहर औषधियां, रोग निवारण स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सीय जांच जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाती है. रेल दुर्घटनाओं के दौरान रेलयात्रियों के लिए चिकित्सा राहत सुविधा उपलब्ध कराई जाती है. यह अस्पताल,जो रेलयात्री यात्रा के दौरान बीमार/अस्वस्थ्य हो जाते हैं, उन्हें आपातकालीन स्थिति में चिकित्सा सहायता प्रदान कराता है. इस अस्पताल द्वारा रेलवे स्टेशनों और रेलवे कालोनियों में पीने के पानी की गुणवत्ता की मॉनिटरिंग, कुछ रेलवे कालोनियों के अलावा कुछ नामित रेलवे स्टेशनों पर साफ-सफाई की निगरानी भी की जाती है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »