तेलंगाना: हैदराबाद के नेहरू जूलॉजिकल पार्क में एशियाई शेर 'जीतू' की मौत

जीतू शेर कई दिनों से बीमार था और उसके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था. जीतू पैरापेलिया बीमारी से पीड़ित था और पिछले 12 दिनों से उसका इलाज किया जा रहा था.

Advertisement
एशियाई शेर की मौत (फोटो-ANI) एशियाई शेर की मौत (फोटो-ANI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 21 जुलाई 2019,
  • अपडेटेड 2:36 PM IST

तेलंगाना में हैदराबाद के नेहरू जूलॉजिकल पार्क में शनिवार को एशियाई शेर 'जीतू' की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि जीतू कई दिनों से बीमार था और उसके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था. जीतू शेर पैरापेलिया (paraplegia) बीमारी से पीड़ित था और पिछले 12 दिनों से उसका इलाज किया जा रहा था.

बताया जा रहा है कि डॉक्टर्स ने उसे बचाने की हर संभव कोशिश की लेकिन जीतू की जान नहीं बचा पाए. एशियाई शेर जीतू की उम्र 5 साल थी और दूर-दूर से लोग उसे देखने के लिए आते थे.

Advertisement

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 28 मई, 2014 को ऐशियाई शेरों की जोड़ी (अतुल और ज्योति) से जीतू का जन्म हुआ था. अधिकारियों के मुताबिक चिड़ियाघर में अब कुल 13 शेर बचे हैं, जिसमें 5 नर और 8 मादा शेर शामिल हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »