मंदिर के सामने भीख मांग रहा था रूसी पर्यटक, सुषमा स्वराज ने की ऐसे मदद

भारत आए एक रूसी पर्यटक इवेंजलिन को तमिलनाडु के कांचीपुरम में श्री कुमारकोट्टम मंदिर के बाहर भीख मांगने के लिए मजबूर होना पड़ा. ऐसा उन्हें इसलिए करना पड़ा क्योंकि उनका एटीएम पिन लॉक हो गया था जिसके कारण वह पैसे नहीं निकाल पा रहे थे. वहीं मीडिया रिपोर्टों का संज्ञान लेते हुए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने इवेंजलिन की पूरी मदद करने का आश्वासन दिया है.

Advertisement
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज विदेश मंत्री सुषमा स्वराज

केशवानंद धर दुबे

  • कांचीपुरम,
  • 11 अक्टूबर 2017,
  • अपडेटेड 12:37 PM IST

भारत आए एक रूसी पर्यटक इवेंजलिन को तमिलनाडु के कांचीपुरम में श्री कुमारकोट्टम मंदिर के बाहर भीख मांगने के लिए मजबूर होना पड़ा. ऐसा उन्हें इसलिए करना पड़ा क्योंकि उनका एटीएम पिन लॉक हो गया था जिसके कारण वह पैसे नहीं निकाल पा रहे थे. वहीं मीडिया रिपोर्ट का संज्ञान लेते हुए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने इवेंजलिन की पूरी मदद करने का आश्वासन दिया है.

Advertisement

सुषमा ने मदद का दिया आश्वासन

सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर कहा, 'इवेंजलिन, आपका देश रूस हमारा परखा हुआ घनिष्ठ मित्र है. चेन्नई में हमारे अधिकारी आपकी पूरी मदद करेंगे.'

पिन लॉक के कारण नहीं निकाल पाया पैसे

24 वर्षीय रूसी पर्यटक इवेंजलिन 25 सितम्बर को भारत आए थे और मंगलवार को कांचीपुरम पहुंचे थे. कुछ मंदिर घूमने के बाद वो श्री कुमारकोट्टम मंदिर पास के एक एटीएम पर पैसे निकालने गए. एटीएम पिन लॉक होने के कारण वो पैसे नहीं निकाल पाए.

भीख मांगने का किया फैसला

पुलिस ने बताया कि उसे जब कोई दूसरा तरीका नहीं समझ आया तो उसने फैसला किया.

पुलिस ने दिए पैसे

स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. और उसे स्टेशन लेकर आई. इवेंजलिन के सभी दस्तावेज ध्यान से देखने के बाद पुलिस ने इस रूसी पर्यटक को कुछ पैसे दिए और उसे चेन्नई जाने की सलाह दी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »