AIADMK सिंबल मामले में सुकेश चंद्रशेखर गिरफ्तार, दिनाकरन की बढ़ेगी मुश्किल

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 27 साल के सुकेश चंद्रशेखर को बेहद ही गंभीर मामले में गिरफ्तार किया है.

Advertisement
सुकेश को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार सुकेश को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

पूनम शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 18 अप्रैल 2017,
  • अपडेटेड 12:33 AM IST

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 27 साल के सुकेश चंद्रशेखर को बेहद ही गंभीर मामले में गिरफ्तार किया है. उस पर AIADMK पार्टी का सिंबल दोबारा दिलवाने के लिए 50 करोड़ रुपये में शशिकला के भतीजे दिनाकरन से डील करने का आरोप है. साथ ही पुलिस ने सुकेश के पास से एक करोड़ तीस लाख की रकम के साथ दो लग्जरी कारें भी बरामद की हैं.

Advertisement

दरअसल पुलिस के कहना है कि सुकेश ने शशिकला के भतीजे टीटीवी दिनाकरण से पचास करोड़ रुपये में एक डील की जिसमें उसने दिनाकरण को जब्त किए गए एआईएडीएमके के पार्टी के सिंबल को दोबारा दिलवाने का आश्वासन दिया था.

पुलिस अपनी जांच में अब ये भी खंगाल रही है कि सुकेश की चुनाव आयोग में किसी अधिकारी के साथ बातचीत तो नहीं थी. इसके अलावा उसके किन-किन और राजनेताओं से संपर्क थे और किन-किन लोगों के लिए उसने अब तक काम किया है.

ये कोई पहला केस नहीं है. इससे पहले भी सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ सौ से ज्यादा शिकायतें और पंद्रह से ज्यादा मामले दर्ज हो चुके हैं. जिसमें चेन्नई के केनरा बैंक का 19 करोड़ का घोटाला भी शामिल है. सुकेश की कारों से मेंबर ऑफ पार्लियामेंट का स्ट‍िकर भी पुलिस बरामद कर चुकी है.

Advertisement

सुकेश ने गलत तरीकों से कमाए गए पैसों से रॉल्स रॉयस और फरारी जैसी महंगी गाड़ियां भी खरीदीं. 27 साल के इस कॉलेज ड्रॉप आउट ने कई लोगों को ठगा और कई करोड़ रुपये इसी तरह से गलत कामों से कमाए. सुकेश ने बॉलीवुड एक्ट्रेस लीना मारिया पॉल से भी दोस्ती की और उसे फिल्मों में रोल दिलवाने का वादा भी किया. बहरहाल अब देखना होगा कि पुलिस की जांच में आगे और क्या-क्या राज सामने आते हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »