अब ISI की सुंदरियों के जाल में नहीं फंसेंगे फौजी, पर्रिकर बोले- बहुत हुआ, कुछ तो करेंगे

रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने फिर कहा है कि देश की सहने की क्षमता खत्म हो चुकी है. कुछ तो करेंगे. उन्होंने यह भी बताया कि सावधानी बरती जा रही है ताकि हमारे जवान पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के जाल में न फंसें.

Advertisement
रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर

विकास वशिष्ठ

  • नई दिल्ली,
  • 16 जनवरी 2016,
  • अपडेटेड 9:19 PM IST

रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने दोबारा दुश्मन को चेतावनी दी है. पर्रिकर ने फिर किसी मुल्क का नाम लिए बिना कहा कि 'देश की सहने की क्षमता अब खत्म हो गई है. कुछ ना कुछ जरूर करेंगे.' पर्रिकर ने इसके बाद भी की.

इससे पहले पर्रिकर ने कहा था कि होता है. इसके लिए जगह और वक्त हम खुद तय करेंगे. इसके साथ ही पर्रिकर ने कहा कि सावधानी बरती जा रही है, ताकि हमारे जवान आईएसआई के जाल में न फंसें.

Advertisement


वायुसेना के अधिकारी केके रंजीत फेसबुक के जरिए दामिनी नाम की एक महिला को एयरफोर्स के बारे में अहम जानकारी दे दी थी. उस महिला ने खुद को एक मैगजीन की रिपोर्टर बताया था. वह पाकिस्तान में बैठकर यह सब कर रही थी. इसके बाद रंजीत को सस्पेंड कर गिरफ्तार कर लिया गया था.

निचले स्तर तक ही सीमित हैं ऐसे मामले
ऐसे मामलों को लेकर पर्रिकर ने कहा कि इस प्रकार के मामलों को रोकने के लिए सभी प्रकार की सावधानियां बरती जा रही हैं. ये मामले अभी निचले स्तर तक ही सीमित हैं. पर्रिकर ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि जासूसी जैसी चीजें उच्च स्तर पर होती हैं. कुछ चीजें सामने आई हैं लेकिन वे निचले स्तर पर हैं.' जब हम सतर्क होते हैं तो लालच देकर जाल में फंसने जैसी चीजें आम तौर पर नहीं हो पाती.'

Advertisement

अब भर्ती और ट्रेनिंग के समय ही ध्यान
पर्रिकर ने बताया कि जवान ऐसे किसी जाल में न फंसें, इसके लिए भर्ती और ट्रेनिंग के समय ही ध्यान रखते हैं. जवानों के सोशल नेटवसाइटों का इस्तेमाल करने को लेकर स्पष्ट दिशा निर्देश और आचार संहिता भी है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement