करारी हार के लिए प्रियंका गांधी ने अपनी पार्टी के नेताओं पर उठाए सवाल

प्रियंका गांधी ने रायबरेली में कहा कि जिसने मेहनत ईमानदारी से नहीं कि है उसका पता लगाऊंगी. जिसने मेहनत की है, उसके बारे में पता है. प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की हार की समीक्षा की और मैराथन बैठक भी की.

Advertisement
फाइल फोटो- प्रियंका गांधी (पीटीआई) फाइल फोटो- प्रियंका गांधी (पीटीआई)

नीलांशु शुक्ला

  • रायबरेली,
  • 12 जून 2019,
  • अपडेटेड 10:23 PM IST

संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को रायबरेली में वोटरों का शुक्रिया अदा किया और पार्टी के नेताओं को भी संबोधित किया. इस दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी मौजूद रहीं.

प्रियंका गांधी ने रायबरेली में कहा कि जिसने मेहनत ईमानदारी से नहीं कि है, उसका पता लगाऊंगी. जिसने मेहनत की है, उसके बारे में पता है. प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की हार की समीक्षा की और मैराथन बैठक भी की.

Advertisement

रायबरेली में सोनिया गांधी के आभार व्यक्त समारोह के दौरान प्रियंका गांधी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यूपी में कांग्रेस पार्टी कोई जगह नहीं छोड़ेगी.

हार के कारणों की होगी समीक्षा

प्रियंका गांधी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आप अपना मन बना लीजिए काम करना है तो दिल लगाकर काम करना है. जब दोबारा आऊंगी तब समीक्षा होगी. एक-एक कार्यकर्ताओं से बात करूंगी. बता दें इस कार्यक्रम के दौरान सोनिया गांधी ने स्वागत के लिए आए हुए नेताओं को भी शुक्रिया कहा.

सोनिया गांधी ने कहा कि इस लोकसभा क्षेत्र के सभी भाइयों-बहनों का धन्यवाद जिन्होंने अपना सांसद चुना. जिसने भी मुझे वोट दिया, उन सभी का मैं शुक्रिया अदा करती हूं.

चुनाव में वोटरों का भटकाया गया ध्यान

सोनिया गांधी ने कहा इस बार के चुनाव में वोटर्स को भटकाने के लिए हर तरह के प्रपंच किए गए. जो हुआ वो कितना नैतिक था और कितना नहीं, ये आप सब जानते हैं.

Advertisement

भारत का इससे बड़ा कोई दुर्भाग्य नहीं हो सकता कि सत्ता को पाने के लिए सभी मर्यादाएं भुला दी जाएं. हमारे देश की चुनाव प्रक्रिया को लेकर तरह-तरह के सन्देह सामने आ रहे हैं. सोनिया गांधी ने चुनाव पर संदेह जताते हुए मुहावरा कहा कि कुछ लोग कहते हैं कि बिना आग के धुआं नहीं उठता.

Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »