Hyderabad: गोवा में धूमधाम से शादी, 6 महीने बाद सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने की खुदकुशी, दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज

हैदराबाद के प्रशांति हिल्स में एक 35 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर देविका ने दहेज प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली. छह महीने पहले सतीश से शादी करने वाली देविका ने सीलिंग फैन से फांसी लगाकर जान दे दी. पुलिस ने देविका की मां की शिकायत पर पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
सॉफ्टवेयर इंजीनियर देविका ने किया सुसाइड सॉफ्टवेयर इंजीनियर देविका ने किया सुसाइड

अब्दुल बशीर

  • हैदराबाद,
  • 04 मार्च 2025,
  • अपडेटेड 5:53 PM IST

हैदराबाद की रेड्डीगुड़ा पुलिस थाना क्षेत्र के प्रशांति हिल्स इलाके में 35 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर देविका ने आत्महत्या कर ली. आरोप है कि पति सतीश द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित किए जाने के कारण उसने यह कदम उठाया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. 

देविका की शादी छह महीने पहले गोवा में सतीश से हुई थी, जो खुद भी एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर है. शादी के बाद से ही दोनों के बीच तनाव चल रहा था. घटना के बाद से मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Advertisement

सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने किया सुसाइड 

पुलिस के अनुसार, देविका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सुबह जब सतीश ने देविका को फंदे से लटका देखा तो उसने तुरंत पुलिस और परिजनों को सूचना दी. पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है.

पुलिस ने दहेज का मामला दर्ज कर जांच शुरू की

देविका की मां रामलक्ष्मी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि सतीश शादी के बाद से ही देविका को दहेज के लिए परेशान कर रहा था. इस शिकायत पर पुलिस ने दहेज प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने बताया कि देविका के शव को पोस्टमार्टम के लिए उस्मानिया अस्पताल भेजा गया है और पूरे मामले की जांच जारी है.

नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »