वाघेला के साथ जल्द BJP ज्वाइन करेंगे कांग्रेस से बर्खास्त विधायक

कांग्रेस से निकाले गए विधायक और शंकर सिंह वाघेला के बेटे महेन्द्र सिंह वाघेला का कहना है कि, वो जल्द ही बीजेपी ज्वाइन करेंगे. उनके साथ कांग्रेस के 12 विधायक भी रहेंगे.

Advertisement
शंकर सिंह वाघेला शंकर सिंह वाघेला

गोपी घांघर

  • अहमदाबाद,
  • 10 अगस्त 2017,
  • अपडेटेड 7:05 PM IST

कांग्रेस ने क्रॉस वोट करने के आरोप में और पार्टी से इस्तीफा देने के आरोप में बुधवार को एक साथ 14 विधायकों को निष्काषित करने के बाद अब सभी 13 विधायक गुजरात में भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़ेंगे. गुजरात कांग्रेस के ये नेता और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बीच बुधवार को ही एक मुलाकात हुई थी. इस मुलाकात में अमित शाह ने सभी 14 कांग्रेसी नेताओं को वादा किया है कि जल्द ही उन्हें बीजेपी में शामिल किया जाएगा.

Advertisement

कांग्रेस से निकाले गए विधायक और के बेटे महेन्द्र सिंह वाघेला का कहना है कि, वो जल्द ही बीजेपी ज्वाइन करेंगे. उनके साथ कांग्रेस के 12 विधायक भी रहेंगे. हालांकि शकंर सिंह वाघेला ने पहले ही ये ऐलान कर दिया है कि वो किसी भी राजनीतिक पार्टी में नही जुड़ेंगे. लेकिन इन सब के चाणक्य शंकर सिंह वाघेला ही रहेंगे. वो पार्टी के कार्यकर्ता के तौर से जुड़ेंगे.

गौरतलब है कि ये सभी विधायकों ने कांग्रेस के राज्यसभा के उम्मीदवार को हराने के लिए क्रॉस वोटिंग की थी.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »