सावधान! गर्मी फिर कहर बरपाने को तैयार, दिल्ली में तापमान फिर हो जाएगा 42 डिग्री के पार

उत्तर भारत में एक बार फिर से गर्मी ने जोर पकड़ लिया है. मौसम विभाग के मुताबिक जून के पहले हफ्ते में दिल्ली एनसीआर के तमाम इलाकों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर जाएगा.

Advertisement
मैदानी इलाकों में ज्यादा गर्मी बढ़ने की संभावना मैदानी इलाकों में ज्यादा गर्मी बढ़ने की संभावना

सिद्धार्थ तिवारी

  • नई दिल्ली,
  • 01 जून 2016,
  • अपडेटेड 9:57 PM IST

उत्तर भारत में एक बार फिर से गर्मी ने जोर पकड़ लिया है. मौसम विभाग के मुताबिक जून के पहले हफ्ते में दिल्ली एनसीआर के तमाम इलाकों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर जाएगा. पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के तमाम इलाकों में साफ आसमान और चमकते सूरज के बीच बदली हुई हवा तापमान को एक बार फिर से ऊपर चढ़ा देगी.

Advertisement

मैदानी इलाकों में गर्मी बढ़ने की संभावना
मौसम विभाग के डीजीजीएम और चीफ फोरकॉस्टर बीपी यादव के मुताबिक 3 जून को एक कमजोर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में अपना असर दिखाएगा. इस वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में अगले 24 से 48 घंटों में तापमान में 2 से लेकर 4 डिग्री सेल्सियस का इजाफा होगा. जानकारों के मुताबिक राजस्थान के ज्यादातर इलाकों में पारा एक बार फिर से उछाल मारेगा और यहां पर तापमान 44 डिग्री सेल्सियस को पार कर जाएगा.

दिल्ली में गर्मी का कहर अभी बाकी
दिल्ली एनसीआर की बात करें तो यहां पर तापमान ऊपर चढ़कर 42 डिग्री सेल्सियस को पार कर जाएगा. पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ-साथ मध्य प्रदेश के तमाम इलाकों में पछुआ हवाओं के प्रभाव में 3 से लेकर 4 डिग्री सेल्सियस ऊपर चढ़ जाएगा. कुल मिलाकर ये कहा जा सकता है कि जून के शुरुआती सात दिन गर्मी के लिहाज से परेशानी भरे साबित होने जा रहे हैं.

Advertisement

अचानक मौसम ने लिया था करवट
मौसम विभाग के नॉर्थ डिविजन के इंचार्ज एके शर्मा के मुताबिक जून के पहले हफ्ते में उत्तर भारत में ज्यादातर जगहों पर आसमान साफ रहेगा और पछुआ हवाओं का इस इलाके में जोर रहेगा. वैसे मई महीने की बात करें तो 17 मई से लेकर 21 मई तक राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली एनसीआर और के तमाम इलाकों में तापमान में इतना उछाल आया कि गर्मी ने ऑलटाइम हाई का रिकॉर्ड बना दिया.

लेकिन मई के अंतिम हफ्ते में उत्तर भारत के तमाम इलाकों में झूमकर कर आंधी आई और गरज कर पानी बरसा. इससे बढ़ा हुआ तापमान लुढ़क गया और मई के अंत में सुहाना हो गया. लेकिन जून की शुरुआत होते ही हवाओं का रुख फिर से बदल गया है और पारा एक बार फिर से चढ़ने लगा है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »