जंतर मंतर पर बैठी 3 रेप पीड़िताएं इच्छामृत्यु की कर रही हैं मांग

दिल्ली के जंतर मंतर पर तीन रेप पीड़िता पिछले पांच दिनों से प्रदर्शन पर बैठी हैं. इन लड़कियां की मांग है कि इन्हें न्याय दिलाया जाए वरना इच्छामृत्यु का अधिकार मिले.

Advertisement
न्याय की उम्मीद खो चुकी हैं पीड़िताएं न्याय की उम्मीद खो चुकी हैं पीड़िताएं

मोनिका शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 15 मई 2016,
  • अपडेटेड 5:17 PM IST

दिल्ली के जंतर मंतर पर आम प्रदर्शनकारियों के बीच चिलचिलाती गर्मी में तीन लड़कियां भी प्रदर्शन पर बैठी हैं. 10 मई यानी पिछले पांच दिनों से धरने पर बैठी ये तीनों लड़कियां रेप पीड़िता हैं और इच्छामृत्यु की मांग कर रही हैं.

न्याय से खो चुकी हैं उम्मीद
दरअसल इन तीनों लड़कियों से रेप करने वाले सभी आरोपियों को जमानत मिल चुकी है और इन्हें न्याय की अब कोई उम्मीद नजर नहीं आती है. पीड़िताओं का कहना है कि अगर देश का कानून उनके अपराधियों को सजा नहीं दे सकता तो उन्हें दिया जाए, जिसकी मांग वो महामहीम राष्ट्रपति से भी ज्ञापन के जरिए कर रहीं हैं.

Advertisement

अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
पीड़िताओं की मांग है कि आरोपियों की जमानत रद्द की जाए और जल्द से जल्द सुनवाई हो ताकि उन्हें न्याय मिल सके. उन्होंने आरोप लगाया कि तीनों के केस में जांच अधिकारी ने रिश्वत भी ली और इन मामलों में लिप्त अधिकारियों को तुरंत बर्खास्त किए जाने की मांग भी कर रही हैं.

पुलिस ने आरोप किए खारिज
पुलिस ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि जांच अधिकारी ने अपना काम किया है. पुलिस का कहना है की तीनों मामलों में कानून ने ही अपना काम किया गया है और आरोपियों को जमानत मिलना या न मिलना अदालत के दायरे में आता है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »