कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार को लोकसभा में मोदी सरकार को घेरेंगे. उनके नजदीकियों के मुताबिक राष्ट्रपति के अभिभाषण पर सदन में चर्चा के दौरान राहुल अपनी बात रखेंगे.
जेएनयू मामले में खुद पर हो रहे हमले पर बोलेंगे
बताया गया है कि बीजेपी की ओर से के आरोपी छात्रों की मदद करने के आरोप पर राहुल गांधी सदन में जवाब देंगे. राहुल कांग्रेस और खुद पर हुए व्यक्तिगत जुबानी हमलों पर भी बोलेंगे.
बजट के मुद्दों पर होगा फोकस
मंगलवार को सदन में हंगामे के आसार के बीच बजट में मनरेगा और आधार कार्ड के मुद्दे पर सरकार को घेरेंगे. कांग्रेस ने सोमवार को ही बजट को किसानों को धोखा देने वाला करार दिया है. बजट में गांव, गरीब और किसान का नाम लेकर सरकार की ओर से जनता को गुमराह करने के पर सदन में वह विस्तार से बोलेंगे.
केशव कुमार