‘हैप्पी लैंडिंग, हैप्पी हंटिंग’, नौसेना ने ऐसे किया पांचों राफेल विमानों का स्वागत

राफेल लड़ाकू विमान बुधवार को अंबाला में लैंड करेंगे. UAE से उड़ान भरने के बाद जब विमानों ने भारतीय वायुसीमा में एंट्री ली तो उनका शानदार स्वागत किया गया.

Advertisement
भारतीय वायुसीमा में दाखिल हुआ राफेल भारतीय वायुसीमा में दाखिल हुआ राफेल

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 29 जुलाई 2020,
  • अपडेटेड 3:50 PM IST

  • भारतीय वायुसीमा में दाखिल हुए राफेल विमान
  • UAE से उड़ान के बाद भारतीय नेवी ने किया स्वागत

भारतीय वायुसेना के इतिहास में आज का दिन बेहद खास होने जा रहा है. आधुनिक तकनीक से लैस लड़ाकू विमान राफेल भारत में पहुंच रहा है. UAE से उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही पांचों राफेल विमानों ने भारतीय वायुसीमा में एंट्री ली, जिसके बाद कंट्रोल रूम की ओर से राफेल का स्वागत किया गया.

Advertisement

दरअसल, UAE की सरजमीन से जब राफेल विमानों ने उड़ान भरी तो कुछ ही देर बाद भारतीय वायुसीमा में एंट्री ली. जब ये विमान अरब सागर से निकले तो INS कोलकाता कंट्रोल रूम से ही उनका स्वागत किया गया.

ऐसे हुई पूरी बातचीत...

INS कोलकाता: हिन्द महासागर क्षेत्र में आपका स्वागत है.

राफेल पायलट: बहुत शुक्रिया. भारतीय समुद्री जहाज हमारी समुद्री सीमा की रक्षा कर रहे हैं, ये संतुष्टि देने वाला है.

INS कोलकाता: आप आसमान की ऊंचाईयों को छुएं, आपकी लैंडिंग सफल हो.

राफेल लीडर: विश यू फेयर विंड्स. हैप्पी हंटिंग. ओवर एंड आउट.

जवाब में राफेल विमान में मौजूद पायलट की ओर से भी शुक्रिया अदा किया गया. साथ ही कहा गया कि भारतीय नौसेना का जहाज सीमा की रक्षा के लिए यहां पर मौजूद है, ये संतुष्टि करने वाला है.

Advertisement

आपको बता दें कि मंगलवार को फ्रांस से पांचों राफेल विमानों ने उड़ान भरी थी, जिसके बाद ये UAE में फ्रांस के एयरबेस पर रुके थे. अब बुधवार दोपहर को UAE से उड़ान भरी गई है, जिसके बाद अंबाला के एयरबेस पर लैंडिंग की जाएगी. यहां पर वाटर सैल्यूट के द्वारा राफेल विमानों का स्वागत किया जाएगा.

आपको बता दें कि ग्रुप कैप्टन हरकिरत सिंह पांचों राफेल विमान की अगुवाई कर रहे हैं, जो अंबाला में लैंड करवाया जाएगा. अंबाला में सभी लड़ाकू विमानों को वाटर सैल्यूट दिया जाएगा, खुद वायुसेना प्रमुख RKS भदौरिया इस दौरान अंबाला एयरबेस पर मौजूद रहेंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »