राफेल: कांग्रेस का नया दांव, मोदी सरकार से पूछा- 126 विमान क्यों नहीं खरीदे

राफेल डील को लेकर दाखिल सभी याचिकाओें को सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को खारिज कर दिया था. इसके बाद बीजेपी ने कांग्रेस पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया था.

Advertisement
पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने ट्विटर पर पूछे सवाल (फोटो-PTI) पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने ट्विटर पर पूछे सवाल (फोटो-PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 15 दिसंबर 2018,
  • अपडेटेड 9:16 AM IST

राफेल डील पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बीच कांग्रेस ने एक बार फिर मोदी सरकार से सवाल पूछे हैं. पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने ट्वीट करके पूछा कि सरकार ने सिर्फ 36 विमान क्यों खरीदे, अगर एनडीए सरकार को 9 से 20 फीसदी तक सस्ते दाम पर विमान मिल रहे तो 126 विमानों की खरीद क्यों नहीं की गई.

Advertisement

चिदंबरम ने लिखा, 'वायुसेना का कहना है कि इस लड़ाकू विमान की ताकत कम हो गई है और कम से कम 7 स्क्वाड्रन (126 विमान) की जरूरत है. फिर, सरकार ने केवल 2 स्क्वाड्रन (36 विमान) क्यों खरीदे. राफेल 126 विमान बेचने को तैयार है. मोदी सरकार के वित्त मंत्रालय के मुताबिक कीमत सस्ती है. फिर, केवल 36 विमान क्यों खरीदें? क्या कोई इस रहस्य को हल करेगा?

पूर्व वित्त मंत्री ने आरोप लगाया कि 126 विमानों की पेशकश के दौरान केवल 36 विमान खरीदकर, सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ गंभीरता से समझौता किया है.

सुप्रीम कोर्ट का फैसला, बीजेपी का कांग्रेस पर पलटवार

बता दें, सुप्रीम कोर्ट ने को लेकर याचिका खारिज कर दी थी. कोर्ट ने कहा था कि डील पर संदेह नहीं किया जा सकता है. इसके बाद बीजेपी ने कांग्रेस पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के द्वारा बेबुनियाद आरोप लगाए गए थे. सियासी नफे के लिए जनता को गुमराह किया जा रहा था, लेकिन यह स्थिति पूरी तरह से साफ हो गई है कि जो भी आरोपी कांग्रेस पार्टी लगा रही थी वो निराधार थे और उनमें कोई दम नहीं था. कांग्रेस ने देश की सुरक्षा के साथ समझौता किया.

Advertisement

साबित करूंगा चौकीदार की चोरी

इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पूरा हिंदुस्तान समझता है कि है, और वे इसको साबित करके दिखाएंगे कि हिंदुस्तान का प्रधानमंत्री अनिल अंबानी का दोस्त है और उसने अनिल अंबानी से चोरी करवाई है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »