फिल्म 'उड़ता पंजाब' के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका, NGO ने कहा- रिलीज पर लगे रोक

दो दिन बाद रिलीज होने जा रही फिल्म के खिलाफ पंजाब के ही एक एनजीओ ने याचिका दी है. याचिका में सुप्रीम कोर्ट से मामले की जल्द सुनवाई की भी अपील की गई है.

Advertisement

ब्रजेश मिश्र / अहमद अजीम

  • नई दिल्ली,
  • 15 जून 2016,
  • अपडेटेड 1:10 PM IST

फिल्म 'उड़ता पंजाब' को लेकर बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ एक एनजीओ ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है. एनजीओ ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की है.

दो दिन बाद रिलीज होने जा रही पंजाब के ही एक एनजीओ ने याचिका दी है. याचिका में सुप्रीम कोर्ट से मामले की जल्द सुनवाई की भी अपील की गई है, हालांकि कोर्ट ने कहा कि पहले याचिका सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री में दर्ज हो जाए उसके बाद ही इस पर सुनवाई होगी.

Advertisement

17 जून को रिलीज होनी है फिल्म
ड्रग्स की समस्या पर आधारित यह फिल्म 17 जून को रिलीज होनी है. फिल्म को लेकर ने भी आपत्ति जताई थी और इसे 13 कट के साथ 'ए' सर्टिफिकेट देकर पास किया था. हालांकि बाद में ने इस फैसले को रद्द करते हुए मात्र एक कट के साथ फिल्म को रिलीज करने और सेंसर बोर्ड को सर्टिफिकेट जारी करने का आदेश दिया.

फिल्म के टाइटल पर भी थी आपत्ति
फिल्म में की वजह से बिगड़े हालात को उठाया गया है, जिसका कुछ लोगों ने विरोध किया है. सेंसर बोर्ड ने फिल्म के टाइटल से 'पंजाब' हटाने को भी कहा था. हाई कोर्ट ने अपने फैसले में सेंसर बोर्ड को महत्वपूर्ण निर्देश भी जारी किए थे. कोर्ट ने कहा कि फिल्म की स्क्रिप्ट और नाम में ऐसा कुछ भी नहीं है कि देश की एकता या संप्रभुता को चोट पहुंचे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement