जानिए कौन है पीएम नरेंद्र मोदी की गोद में खेलती हुई बच्ची

पीएम मोदी की गोद में दिख रही बच्ची बीजेपी सांसद सत्यनारायण जटिया की पोती है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्सर मेहमानों से मुलाकात करते रहते हैं. इन मेहमानों में देश-विदेश के लोग शामिल होते हैं.

Advertisement
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सांसद सत्यनारायण जटिया का परिवार (टि्वटर) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सांसद सत्यनारायण जटिया का परिवार (टि्वटर)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 जुलाई 2019,
  • अपडेटेड 6:52 PM IST

सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को एक बच्ची की तस्वीर साझा की, इसमें वो एक छोटी बच्ची के साथ खेलते हुए दिख रहे हैं. इस तस्वीर के जारी होने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई कि यह बच्ची कौन है. लोग तरह-तरह की अटकलें लगाने लगे. बता दें यह कोई और नहीं बल्की बीजेपी नेता और राज्यसभा सदस्य सत्यनारायण जटिया की पोती है.

Advertisement
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्सर मेहमानों से मुलाकात करते रहते हैं. इन मेहमानों में देश-विदेश के लोग शामिल होते हैं. इस बीच मंगलवार को उनसे एक खास मेहमान मिलने आया, जिसकी तस्वीरें पीएम मोदी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा कीं. प्रधानमंत्री इन तस्वीरों में एक छोटी बच्ची के साथ खेलते हुए दिख रहे हैं.

इंस्टाग्राम पर इस तस्वीर को साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने कैप्शन लिखा, 'आज संसद में एक बेहद खास दोस्त मुझसे मुलाकात करने के लिए आई.' इस तस्वीर में मेज पर कुछ चॉकलेट भी रखी हुई दिख रही हैं.

इससे पहले प्रधानमंत्री के जापान दौरे की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी जिसमें वे एक छोटे बच्चे के कान खींचते हुए नजर आए थे. इसके अलावा एक बार जब पीएम मोदी दिल्ली की मेट्रो में सफर करते नजर आए तो भी उन्होंने पास में बैठे बच्चे के कान खींचे थे, जिसका वीडियो काफी वायरल हुआ था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »