केरल में राहुल का PM पर निशाना, बोले- मोदी ने बांटे हिंदू-मुस्लिम

राहुल गांधी ने मंगलवार को केरल में प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी पर सियासी हमला बोला. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा जोड़ने वाली है, जबकि पीएम मोदी ने हिंदू-मुसलमानों को तोड़ने का काम किया है.

Advertisement
राहुल गांधी राहुल गांधी

विकास वशिष्ठ

  • तिरुवनंतपुरम ,
  • 09 फरवरी 2016,
  • अपडेटेड 9:20 AM IST

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को केरल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा. तिरुवनंतपुरम में एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 2014 में नरेंद्र मोदी देश के लोगों गुस्सा फैलाकर सत्ता में आए थे. उन्होंने देश में गुस्सा फैलाने के लिए हिंदुओं और मुसलमानों को बांटने का काम किया. जबकि कांग्रेस हमेशा जोड़ती रही है.

बोले- किसानों के साथ फोटो नहीं खिंचवाते PM
राहुल ने पीएम की कारोबारियों के साथ फोटो खिंचवाने और उनकी सेल्फियों पर भी निशाना साधा. बोले- आपने मोदी को कभी गरीबों और किसानों के साथ फोटो खिंचवाते हुए नहीं देखा होगा. आप उन्हें किसानों का हाथ पकड़कर उनसे बात करते भी नहीं देखेंगे. माना कि नहीं की जा सकती, पर आप किसानों की भी अनदेखी नहीं कर सकते.

Advertisement

ग्रोथ में भी संतुलन जरूरी
राहुल ने अपने पार्टी नेताओं की तारीफ करते हुए कहा कि हमारे सभी नेता और कार्यकर्ता समझते हैं कि आपको आर्थिक विकास और गरीबों की मदद में एक संतुलन कायम करना पड़ता है. कर रहे हैं. उन्हें नहीं मालूम कि क्या करना है. उन्हें अपना भविष्य दिखाई नहीं दे रहा. लेकिन सरकार उनकी कोई मदद नहीं कर रही.

सत्ता में आते ही भूले सारे वादे
राहुल ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी ने कोई वादा पूरा नहीं किया. उन्होंने कहा मोदी ने देश की जनता से बड़े-बड़े वादे किए. उन्होंने वादा किया कि कालाधन लाएंगे और हर भारतीय के खाते में 15-15 लाख रुपये जमा कराएंगे. किसानों से कहा कि हर हाल में उनकी रक्षा की जाएगी. लेकिन सत्ता में आते ही अपने किए सारे वादे भूल गए.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement