PM मोदी ने रक्षा मंत्रालय से कहा- 26 जनवरी की तरह सेलिब्रेट हो स्वतंत्रता दिवस

इंडिया गेट पर आम लोगों के लिए लगाई जाने वाली प्रर्दशनी में स्वतंत्रता सेनानियों और सेना के वीरों का बलिदान दिखाया जाएगा. तात्या टोपे से लेकर कारगिल के शहीदों का बलिदान दिखाया जाएगा.

Advertisement
नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री

ब्रजेश मिश्र / मंजीत नेगी

  • नई दिल्ली,
  • 20 जुलाई 2016,
  • अपडेटेड 4:28 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर इस बार रक्षा मंत्रालय 15 अगस्त को 26 जनवरी की तर्ज पर मनाने की तैयारी में है. 15 अगस्त से लेकर 22 अगस्त तक यानी एक हफ्ते इंडिया गेट पर कई खास कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. प्रधानमंत्री मोदी के निर्देश पर रक्षा मंत्रालय के अलावा मानव संसाधन और संस्कृति मंत्रालय को इस मिशन में लगाया है.

Advertisement

इंडिया गेट पर लगाई जाने वाली प्रर्दशनी में स्वतंत्रता सेनानियों और सेना के वीरों का बलिदान दिखाया जाएगा. तात्या टोपे से लेकर कारगिल के शहीदों का बलिदान दिखाया जाएगा. इसके अलावा सेना के हथियारों की प्रर्दशनी भी आम लोगों के लिए लगाई जाएगी. आम लोग पूरे हफ्ते राजपथ और इंडिया गेट पर देशभक्ति के अलग-अलग रंग देख सकेंगे.

राजपथ पर दिखेंगे लड़ाकू विमान
पहली बार लाल किले पर के तिरंगा फहराने के बाद वायुसेना के हेलीकॉप्टर और लड़ाकू विमान राजपथ पर उड़ान भरेंगे. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आम लोग राजपथ पर वायुसेना के लड़ाकू विमानों का फ्लाई पास्ट देख सकेंगे.

तीनों सेनाओं के बैंड आयोजित करेंगे कार्यक्रम
इसके साथ ही इंडिया गेट, कनॉट प्लेस और दिल्ली के अलग-अलग मॉल में तीनों सेनाओं के बैंड कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही सेना के बारे में कई अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »