उरी में मारे गए दो घुसपैठिए, PAK को इस बार उल्टा पड़ गया BAT का एक्शन

जम्मू कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम (बैट) ने भारतीय गश्ती दल पर हमला कर दिया. हालांकि भारतीय सैनिकों ने बैट हमले को नाकाम करते हुए दो हमलावरों को मार गिराया. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इलाके में सेना के अभियान अभी जारी है.

Advertisement
हमले की आशंका के मद्देनजर अलर्ट पर थी सेना हमले की आशंका के मद्देनजर अलर्ट पर थी सेना

साद बिन उमर

  • जम्मू,
  • 26 मई 2017,
  • अपडेटेड 4:33 PM IST

जम्मू कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम (बैट) ने भारतीय गश्ती दल पर हमला कर दिया. हालांकि भारतीय सैनिकों ने बैट हमले को नाकाम करते हुए दो हमलावरों को मार गिराया. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इलाके में सेना के अभियान अभी जारी है.

खुफिया एजेंसियों ने सेना को की पहले ही सूचना दी थी, जिसके मद्देनजर सुरक्षा बलों ने भी सीमा पर चौकसी बढ़ा रखी थी. हाल के महीनों में पाकिस्तानी सेना के बैट दस्ते से निपटने के लिए सेना ने अब नई योजना बनाई है और उसके नापाक मंसूबों को नाकाम करने के लिए सेना ने स्थानीय कमांडरों को खास निर्देश जारी किए हैं.

Advertisement

पाकिस्तानी सेना के विशेष दस्ते बॉर्डर एक्शन टीमों (BAT) ने पिछले दिनों थे. हालांकि हमारे चौकन्ना सैनिकों ने 17-18 मई को बैट की ऐसे ही एक हमले को नाकाम किया था. हालांकि खुफिया सूत्रों के मुताबिक, नियंत्रण रेखा (LoC) पर पाकिस्तान ऐसे और हमले की फिराक में है.

सेना को मिली खुफिया जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान से सटी नियंत्रण रेखा (LoC)के पार उसके कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में 4-5 कैंप सक्रीय हैं. खुफिया सूत्रों के मुताबिक, नियंत्रण रेखा से 10-15 किलोमीटर अंदर स्थित इन कैंपों में पाक सेना की स्पेशल सर्विस ग्रुप (एसएसजी) ने पिछले महीने बैट टीम को ट्रेनिंग दी थी.

बता दें कि पाकिस्तानी सेना ने पिछले दिनों जम्मू कश्मीर में मेंढर सेक्टर में भारी गोलीबारी कर भारतीय सेना के दो जवानों को शहीद कर दिया था. इसके साथ ही पाकिस्तानी सेना के मुजाहिद लड़ाकों ने भारतीय सीमा में घुसकर भारतीय जवानों के शव क्षत-विक्षत कर दिए थे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »